Join Us On WhatsApp

सारण में दो दिवसीय भोजपुरी साहित्य सम्मलेन का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मढौरा चीनी मिल को लेकर कहा...

सारण में दो दिवसीय भोजपुरी साहित्य सम्मलेन का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मढौरा चीनी मिल को लेकर कहा...

Deputy CM inaugurated the two-day Bhojpuri literature confer
सारण में दो दिवसीय भोजपुरी साहित्य सम्मलेन का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मढौरा चीनी मिल को लेकर क- फोटो : Darsh News

सारण: सारण के अमनौर में शनिवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन की शुरुआत हुई। सम्मेलन का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री दिलीप जायसवाल, नितिन नबीन, सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह समेत अन्य लोगों ने किया। कार्यक्रम में भोजपुरी भाषा से जुड़े साहित्यकार समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हुए। इस दौरान भोजपुरी के दिग्गजों ने भाषा और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 

गौरतलब है कि भोजपुरी को संविधान की अनुसूची में शामिल करने के लिए पिछले कई दशकों से मांग की जा रही है लेकिन आज तक भोजपुरी भाषा को संविधान की अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है जबकि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक बहुत क्षेत्र  में भोजपुरी भाषा बोली जाती है। सारण में इस तरह के आयोजन से भोजपुरी भाषी लोगों में काफी उत्साह है और जल्द से जल्द संविधान की अनुसूची में भोजपुरी भाषा शामिल हो इसके लिए भी लोग काफी लालायित हैं। वही इस सम्मेलन में साहित्यिक परिचय कवि सम्मेलन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सम्मान समारोह और भोजपुरी भाषा के विकास एवं केंद्रीय विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे आयोजन समिति का दावा है कि अधिवेशन से भोजपुरी को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी और आने वाले वीडियो में इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई दिव्य सितारे मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें       -      बिहार में फिर बढने लगी है आपराधिक घटनाएं, भागलपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग की...

भाजपा सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी गायक अभिनेता मनोज तिवारी, मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह, प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी, मनीष श्रीवास्तव सहित कई अन्य कलाकार भी शामिल होंगे इन कलाकारों की उपस्थिति से सम्मेलन में भोजपुरी कला और संगीत की अनूठी प्रस्तुति देखने को मिलेगी। वही इस कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सरकार की घोषणा के अनुसार बिहार की कई बंद पड़ी चीनी मिल को दोबारा चालू करने के संबंध में पूछा गया तो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 1 साल में सभी का डीपीआर बना लिया जाएगा और उसके बाद इन मिलों को चालू करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें       -      बिहार चुनाव में हुआ है जादू-टोना, तेजस्वी ने अचानक बुलाई महागठबंधन की बैठक फिर तो...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp