Join Us On WhatsApp

क्या शांभवी ने दो बार डाला वोट? कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दिया तीखा सवाल...

क्या शांभवी ने दो बार डाला वोट? कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दिया तीखा सवाल...

Did Shambhavi vote twice?
क्या शांभवी ने दो बार डाला वोट? कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कर दिया तीखा सवाल...- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को संपन्न हो गया और दूसरे चरण के मतदान को लेकर सरगर्मी तेज है। चुनावी माहौल में बिहार में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी लगातार जारी है। एक तरफ NDA राजद कांग्रेस पर परिवारवाद और जंगलराज का आरोप लगा रहा है तो दूसरी तरफ विपक्ष NDA पर भ्रष्टाचार और सत्ता की मलाई खाने का।

गुरुवार को बिहार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया लेकिन इससे पहले से राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का आरोप भाजपा पर लगाते रहे हैं। अब एक बार फिर कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री अशोक चौधरी के खास अशोक चौधरी की बेटी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पार्टी की सांसद शांभवी चौधरी को निशाना बनाते हुए NDA और चुनाव आयोग को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस ने शांभवी चौधरी का एक वीडियो पोस्ट कर चुनाव आयोग से सवाल किया है कि RSS कोटा वालों को चुनाव आयोग दोनों हाथों में स्याही लगाता है क्या? 

यह भी पढ़ें    -    BJP में शामिल होंगे लालू के लाल तेज प्रताप! मिले जब रविकिशन तो साथ में मीडिया से बात करते हुए...

दरअसल समस्तीपुर की लोजपा(रा) सांसद शांभवी चौधरी अपने माता पिता के साथ मतदान करने के बाद मीडिया के सामने ऊँगली उठा कर मतदान करने की बात बता रहे थे। इस दौरान शांभवी चौधरी ने पहले अपना दायां हाथ उठा कर ऊँगली दिखाई जिस पर स्याही लगी थी, इसके बाद जब मंत्री अशोक चौधरी ने उन्हें कुछ कहा तो फिर बायां हाथ ऊपर उठा कर ऊँगली दिखाने लगी। अब कांग्रेस सवाल कर रही है कि शांभवी के दोनों हाथों के उँगलियों पर स्याही कैसे लग गया। क्या शांभवी चौधरी ने दो बार वोट डाला या फिर चुनाव आयोग ने उनके दोनों हाथों पर स्याही लगाई जबकि एक बार ही स्याही लगाई जाती है।

यह भी पढ़ें    -    नीतीश मोदी ने देश और बिहार को किया बर्बाद, गया जी में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा 'हम तो...'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp