पटना: देश में इन दिनों एक बार फिर से JNU चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि दिल्ली दंगे के आरोपी शरजिल इमाम और उमर खालिद को जमानत नहीं मिलने के बाद देश भर में कोर्ट के आदेश का विरोध हो रहा है। इसी विरोध में JNU में एक बार फिर से देश विरोधी नारे लगे हैं जिसके बाद देश भर में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस मामले में बात करते हुए बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है।
दरअसल बिहार भाजपा की तरफ से राजधानी पटना के रविन्द्र भवन में आयोजित मातृ शक्ति आभार – समृद्ध बिहार का आधार कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पथ निर्माण विभाग और उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों का और जो एनडीए की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है उसके आभार जताने हेतु पटना के रविंद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपार भीड़ और बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं ने आज अपनी अहम भूमिका निभाई है फिर एक बार एनडीए की सरकार जो बिहार में बनी है इसका अगर सबसे बड़ा सम्मान और योगदान के हकदार हैं महिला है क्योंकि महिलाओं के कारण ही इस बार की एनडीए सरकार प्रचंड बहुमत में आई है।
यह भी पढ़ें - अगर चेहरा ढंक कर जा रहे हैं आभूषण की खरीददारी के लिए तो आपको नहीं मिलेगा..., बिहार बना पहला राज्य जहां...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिस तरह से महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। महिलाओं ने खुलकर के अपना मतदान एनडीए की सरकार को दिया है। मैं आज आने वाले समय के लिए जो महिलाओं और आधी आबादी को अधिकार मिलना चाहिए , इसकी कामना करता हूं कि महिलाओं को आधी आबादी का सम्मान मिलना चाहिए। राजनीति से लेकर सभी जगह आधा हक़ महिलाओं का होना चाहिए चाहे वह लोकसभा हो या फिर विधानसभा या फिर सरकारी नौकरी हो या फिर प्राइवेट सेक्टर हो। आधी आबादी को आने वाले विकसित भारत का सपना जो 2047 तक है , तब तक सभी जगह आधी आबादी यानी महिलाओं को वह हक़ मिल जाना चाहिए। इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण बिहार के नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण का एक रोड मैप तैयार कर लिया है।
वही जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में देश विरोधी लगातार नारे लगाये जाने को लेकर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए। ऐसे लोग जो देश का नमक खाते हैं और देश के विरोध में देश के नेताओं के विरोध में जिस तरह की भाषाओं का प्रयोग करते हैं या कर रहें है देश विरोधी सोच रखने वाले को इस देश में रहने का कोई हक़ नहीं है।अगर देश विरोधी बातें इनके विचार का सबूत सामने आता है तो इनके लिए फैशन की सजा का प्रावधान होना चाहिए।
यह भी पढ़ें - बिहार में फ़िल्मी स्टाइल में शिक्षक को उठा ले गए बदमाश, स्कॉर्पियो से पहले ओवरटेक किया फिर...