Join Us On WhatsApp

मनेर में घिनौनी करतूत ! ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक निकला दरिंदा

दानापुर के मनेर में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक प्राइवेट शिक्षक पर अपने ही नाबालिग छात्र को शादी का झांसा देकर पिछले छह महीने से यौन शोषण करने का आरोप लगा है।

Disgusting act in Maner
मनेर में घिनौनी करतूत ! ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक निकला दरिंदा- फोटो : Darsh NEWS

पटना के दानापुर अनुमंडल के मनेर थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए एक निजी शिक्षक पर अपने ही नाबालिग छात्र के साथ यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: नीतीश के राज्यसभा ऐलान से जदयू में बगावत! पटना में उग्र प्रदर्शन, मोदी के पोस्टर पर पोती कालिख

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक पिछले करीब छह महीनों से छात्र को बहला-फुसलाकर उसका यौन शोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक छात्र के पड़ोस में ही रहता है और पढ़ाने के बहाने रोज उसके घर आया करता था। इसी दौरान वह छात्र को शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत हरकत करता रहा। काफी समय तक छात्र डर और झिझक की वजह से इस बात को किसी से नहीं बता पाया। लेकिन जब परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत मनेर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुत्रिकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई। घटना की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें: परिवार के झगड़े में बहा खून! भतीजे ने ईंट से मार- मारकर अपने चाचा को उतारा मौत के घाट

मनेर थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित छात्र नाबालिग है, इसलिए मामले में कड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक फिलहाल फराया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp