Join Us On WhatsApp

बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान JP Nadda ने बताया RJD का फुलफॉर्म, कहा 'इनकी नियत आज भी 20 वर्ष पुरानी ही है...'

बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान JP Nadda ने बताया RJD का फुलफॉर्म, कहा 'इनकी नियत आज भी 20 वर्ष पुरानी ही है...'

During the election campaign in Bihar, JP Nadda told the ful
बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान JP Nadda ने बताया RJD का फुलफॉर्म, कहा 'इनकी नियत आज भी 20 वर्ष पुरा- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA की तरफ से लगातार चुनाव प्रचार जारी है। अब केंद्रीय नेताओं का बिहार दौरा भी शुरू हो गया है। पिछले सप्ताह गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आये थे तो आज गुरुवार को केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने औरंगाबाद के गोह और वैशाली के पातेपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत NDA के अन्य कई नेता भी मौजूद रहे।

गोह में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि वह प्रदेश है जिसने आदिकाल से देश दुनिया में बहुत बड़ा योगदान दिया है। यह चाणक्य की भूमि, आर्यभट्ट की भूमि में मुझे आज आने वाले का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। चुनाव के दौरान बिहार में मैं जो उत्साह देख रहा हूँ उससे मुझे विश्वास है कि आप लोगों ने NDA को जिताने का मन बना लिया है। मुझे सिर्फ आपका वोट नहीं चाहिए, बल्कि आप अपने गांव, रिश्तेदार में NDA के लिए वोट मांगिये और इसके तहत आप एक जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाएंगे।

जेपी नड्डा ने इस दौरान कहा कि मेरा जन्म भी बिहार के पटना में हुआ है और मैंने अपना पहला 20 वर्ष बिहार में ही गुजारा है। मुझे वह अंधकार का युग देखा है और आज उजाले का युग भी देख रहा हूँ। लालू जी के राज में क्या था। आज NDA के साथ विकास और लालू के राज में विनाश का राज साफ साफ दिखता है। आज एक नया नेता की घोषणा की गई है आप देख लीजिये, उनके साथ सिर्फ विनाश ही दिखता है। PM मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश के साथ बिहार तीव्र गति से विकास की राह पर अग्रसर है। बिहार में पिछले 20 वर्षों में हर दृष्टि में विकास हुआ है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में सडकों का जाल बिछा है, कई ट्रेनें सौगात दी गई है। 

यह भी पढ़ें    -   जेल में बंद बाहुबली मुन्ना शुक्ला की प्रत्याशी बेटी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस को आये कॉल के बाद...

आज छठ के अवसर पर दूसरे राज्यों से बिहार आने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 12 हजार ट्रेनें दी है ताकि यहां के लोग बिहार आ कर छठ का अर्घ्य दे सकें। उत्तर बिहार में कई सालों से मखाना का उत्पादन किया जा रहा है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज मखाना बोर्ड बनाया गया, जीएसटी 5 प्रतिशत कर दिया गया। मुजफ्फरपुर की लीची को जीआई टैग दिया गया, जीएसटी 5 प्रतिशत कर दी गई। सुधा डेयरी के उत्पादों से जीएसटी हटा दिया गया जिसका सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है। 

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि मां जानकी की जन्मस्थली पर मंदिर बनाई जा रही है। आपलोग लंबे समय से बिहार को देख रहे हैं, मैंने भी बचपन में देखा है। पहले पैसा दे कर बिहार में चीनी नहीं मिलता था। आज बिहार में 8.70 करोड़ लोगों को अनाज मुफ्त में दी जा रही है, देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर हो गए हैं। कई योजनाएं हैं जिसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। हम बिहार में 12 नए एयरपोर्ट तैयार कर रहे हैं। मोदी जी और नीतीश जी के प्रयास से बिहार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आप याद करिए, लालू-तेजस्वी अपने कुशासन के लिए एक शब्द नहीं बोलते और माफ़ी तक नहीं मांगते हैं। अभी भी नियत वैसी ही है, इस चुनाव में भी शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दे कर उन्होंने साबित कर दिया है कि वे बिहार का विकास नहीं चाहते हैं, बिहार को भ्रष्टाचार और गुंडाराज में धकेलना चाहते हैं।

जेपी नड्डा ने IAS अधिकारी की पत्नी के साथ दुराचार, IAS अधिकारी की हत्या, शहाबुद्दीन के द्वारा किये गए आपराधिक घटनाओं, व्यापारी, डॉक्टर के पलायन की याद दिलाते हुए कहा कि आज तेजस्वी पलायन की बात करते हैं। उन्हें अपने माता-पिता के कार्यकाल की जानकारी लेनी चाहिए। इस शासन को अगर नहीं आना है तो NDA को जिताना होगा। मैं याद दिलाना चाहता हूँ कि पटना में तेल पिलावन रैली की थी। बिहार भर से कार्यकर्ता लाठी घुमाते हुए गाँधी मैदान पहुंचे थे और वह रैली एक मुख्यमंत्री ने की थी। उसका उद्देश्य समझ सकते हैं सामान्य नागरिक को डराने के लिए था। कांग्रेस पर भी उन्होंने हमला किया और कहा कि मैं क्या ही कहूँ। यह क्षेत्रीय दलों के ताकत पर जीती है। यह परजीवी पार्टी है, इन्हें आप आने देंगे क्या।

यह भी पढ़ें    -   CM फेस घोषित होने पर तेजस्वी का जोश हाई, कहा 'बिहार की जनता अब जुमलों में नहीं फंसने वाली...

जेपी नड्डा ने कहा कि आप भूल सकते हैं लेकिन मैं याद दिला दूँ, कांग्रेस से पूछो इनका तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बिहार के लोगों के लिए क्या कहा था। महागठबंधन के घटक दल स्टालिन की पार्टी के दयानिधि मारन ने कहा था कि बिहार के लोग हमारे यहां झाड़ू मारने आते हैं। आप ऐसे लोगों को वोट देंगे क्या। राज ठाकरे ने कहा था कि बिहार के लोग बलात्कारी होते हैं। ये लोग वह हैं जो ये बिहार की अस्मिता पर प्रश्न करते हैं, बिहार को गलत दृष्टि से देखते हैं। आप होशियार रहें जो वोट लेकर अपना फायदा करने वाले हैं। ये कहते हैं कि सभी परिवार में सरकारी नौकरी देंगे, ये जमीन के बदले नौकरी देंगे। ये पौने तीन करोड़ लोगों को नौकरी कहाँ से देंगे इसके लिए 12 हजार करोड़ रूपये चाहिए। कहाँ से लायेंगे ये पैसा, न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी। मैं कह दे रहा हूँ यह चुनाव विकास बनाम विनाश है। 

सड़क, रेल, पुल-पुलिया, अस्पताल, स्कूल किसी एक जाति के लिए नहीं खोला जाता है वह सबके विकास के लिए होता है। हमारा मन्त्र है सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास। जेपी नड्डा ने RJD का मतलब रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी बताते हुए कहा कि इनसे बच कर रहना। जो नौकरी के बदले जमीन लेते हैं वह नौकरी देंगे, जो मां बहनों की इज्जत नहीं कर सकते वह सुरक्षा देंगे।

यह भी पढ़ें    -   केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को पप्पू यादव ने कहा अपनी हैसियत..., तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कह दिया 'राहुल के बगैर नहीं मिलने वाला इनका एक भी वोट...'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp