Join Us On WhatsApp
BISTRO57

Lalu Yadav के करीबी RJD MLC सुनील सिंह और पत्नी-बेटे के खिलाफ FIR दर्ज, अब जाएंगे जेल !

FIR filed against Lalu Yadav's close RJD MLC Sunil Singh and

Patna : RJD सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav और Rabri Devi के करीबी RJD MLC सुनील सिंह की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। हालांकि, RJD के MLC Sunil Singh, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ 43.86 लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला आशा इंटरप्राइजेज की प्रोप्राइटर मेघा की शिकायत पर दर्ज हुआ है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि, चना दाल की खरीद के लिए अलग-अलग बैंक खातों में पैसे लिए गए, लेकिन इसका कोई हिसाब नहीं दिया गया है। 

पटना के गर्दनीबाग थाने में दर्ज FIR के अनुसार, मेघा ने आरोप लगाया कि, सुनील सिंह और उनके परिवार ने उनकी फर्म से चना दाल की खरीद के लिए 43.86 लाख रुपये लिए। यह राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई, लेकिन न तो दाल की आपूर्ति हुई और न ही पैसे वापस किए गए। मेघा का कहना है कि, सुनील सिंह ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर उन्हें धमकाया और भुगतान से इनकार कर दिया। 

पुलिस ने IPC की धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि, सुनील सिंह की तरफ से फिलहाल इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp