Join Us On WhatsApp

फल्का गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कटिहार के फल्का गोलीकांड में बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव कुमार झा को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Falka firing incident main accused arrested
फल्का गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार- फोटो : Darsh News

कटिहार: कटिहार जिले के फल्का थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। एसडीपीओ सदर–2 रंजन कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोढ़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त गौरव कुमार झा को हथियार के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।

यह भी पढ़े:  छपरा में चिकित्सक अपहरण प्रयास का 23 घंटे में खुलासा....

यह गोलीकांड 10 नवंबर 2025 को ग्राम फुलडोभी, मुशहरी टोला में हुआ था। इस घटना में विनोद सिंह के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जिसमें उनकी बेटी मधु कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा और पूरे मामले का खुलासा होगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में राहत की भावना देखी जा रही है।

यह भी पढ़े:  धर्मनाथ धनी मंदिर में दुर्गा माता के लाखो के गहने हुए चोरी

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp