Join Us On WhatsApp

हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश समेत कई राजनेताओं ने जताया शोक.

Former Haryana CM Om Prakash Chautala passes away

Patna - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

CM नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० ओम प्रकाश चौटाला एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे 04 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे थे। देश की राजनीति में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। स्व० ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुँचा है। उनके निधन से न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 सीएम नीतीश कुमार के साथी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत अन्य राजनेताओं ने भी दुख प्रकट किया है. हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने ट्वीट कर कहा, इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है.उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने जीवन भर प्रदेश और समाज की सेवा की. यह देश और हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है.


 बताते चलें कि हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का  89 साल की उम्र में  गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया.ओम प्रकाश चौटाला सात बार के विधायक, पांच बार के सीएम रहे चुके हैं.ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पिता चौधरी देवीलाल भी हरियाणा के मुख्यमंत्री और देश के उप प्रधानमंत्री रहे थे.ओम प्रकाश चौटाला 1970 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े और जीते. इसके बाद वो राज्यसभा पहुंचे.7 दिसंबर 1989 को वो हरियाणा के मुख्यमंत्री बने.

2013 में शिक्षक भर्ती घोटाले में ओमप्रकाश चौटाला को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी.


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp