Join Us On WhatsApp

मनिहारी के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का निधन, CM नीतीश समेत कई राजनेताओं ने जताया शोक..

Former Manihari MLA Vishwanath Singh passed away, many polit

Katihar :- JDU से कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा के विधायक रहे विश्वनाथ सिंह का निधन हो गया है.करीब 95 साल की उम्र में पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे  पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से कटिहार समेत पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है।मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने मनिहारी के जदयू के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय थे। स्व० विश्वनाथ सिंह के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


 बताते चलें कि दिवंगत विधायक विश्वनाथ सिंह साधारण किसान परिवार से आते थे. उनका राजनीति   सफर काफी संघर्ष वाला रहा है.विश्वनाथ सिंह का जन्म बैद्यनाथपुर दियारा में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता केशव सिंह और माता जरिया देवी थीं। संघर्षों से भरे अपने जीवन में उन्होंने राजनीति में उल्लेखनीय योगदान दिया। शुरुआत में वे सरपंच बने, फिर प्रमुख और अंततः विधायक के रूप में जनसेवा का कार्य किया।उनकी पत्नी का नाम शांति देवी हैं और उनके चार पुत्र हैं।

विश्वनाथ सिंह ने तीन बार बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी।1990 में पहली बार जनता दल से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे, जिसके बाद उन्हें कृषि उद्योग विकास निगम का चेयरमैन बनाया गया। इस पद पर उन्हें मंत्री का दर्जा प्राप्त था।

2000 में जदयू से दूसरी बार विधायक चुने गए.2006 में उपचुनाव जीतकर तीसरी बार विधायक बने – उन्हें मछुआ समिति का अध्यक्ष बनाया गया, जिसे भी राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था।

 विश्वनाथ सिंह के निधन पर कटिहार जिले के तमाम नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने गहरी संवेदना प्रकट की है।पूर्व डिप्टी सीएम एवं कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, कटिहार सांसद तारीक अनवर, सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया।

 कटिहार से रहमान की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp