Join Us On WhatsApp

पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ AIIMS में भर्ती, एक सप्ताह में दो बार...

पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ AIIMS में भर्ती, एक सप्ताह में दो बार...

Former Vice President Jagdeep Dhankhar admitted to AIIMS.
पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ AIIMS में भर्ती, एक सप्ताह में दो बार...- फोटो : Darsh News

नई दिल्ली: पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को सोमवार को एम्स में भर्ती कराया गया है। रूटीन चेकअप के लिए एम्स पहुंचे धनकड़ को डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया है। फ़िलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है लेकिन अधिकारियो ने बताया कि एक सप्ताह में वे दो बार बेहोश हो चुके हैं जिसके बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें    -    क्या जल्द ही राजनीति में आयेंगे निशांत, इस फोटो के सामने आने के बाद लगने लगे हैं कयास...

पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के साथ ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है जब वे कई मौकों पर बेहोश हो चुके हैं और अधिकारी बता रहे हैं कि एक सप्ताह में दो बार वे वाशरूम जाने के दौरान बेहोश हो कर गिर गए थे। सोमवार को नियमित जांच के लिए एम्स पहुँचने के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति देखते हुए भर्ती कर लिया है और उनका इलाज जारी है। 

बता दें कि पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने बीते वर्ष 21 जुलाई को अपनी सेहत का हवाला दे कर ही पद से इस्तीफा दे दिया था। इस मामले में भी देश में जम कर राजनीति हुई थी और विपक्षी दल सत्तारूढ़ दल भाजपा पर तरह तरह के आरोप लगा रहे थे।

यह भी पढ़ें    -    नीतीश की JDU में घर वापसी करेंगे RCP सिंह? लंबे समय तक अलग रहने के बाद की तारीफ और...

 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp