पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियाँ लगातार कवायद में जुटी हुई है। एक तरफ राजनीतिक दल आम जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुटी हुई है तो दूसरी तरफ संगठनात्मक संरचनाओं में भी जोड़ घटाव कर रही है। बिहार में कांग्रेस ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद संगठनों का गठन अब शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने राज्य में प्रदेश चुनाव कमिटी का गठन कर दिया है जिसमें प्रदेश राजेश राम, विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, समेत 39 लोगों को जगह दी गई है। इसके साथ ही सभी सांसद, विधायक, एमएलसी, ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के बिहार से ताल्लुक रखने वाले सभी सचिव, कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य और विभिन्न कमिटियों के प्रमुख स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे।
यह भी पढ़ें - पप्पू ने की सीएम नीतीश की तारीफ तो पीएम पर..., कहा 'कोई कुछ भी कहे पूर्णिया एयरपोर्ट तो...
इस बीच बिहार प्रदेश चुनाव समिति में मनोनीत होने वाले सदस्यों की सूची में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को जगह नहीं दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति के गठन को मंज़ूरी दी है। नई समिति का गठन तत्काल प्रभाव से किया गया है। हम सब मिलकर बिहार में कांग्रेस पार्टी के संगठन और जनआंदोलन को और मजबूत बनाएंगे।
यह भी पढ़ें - महिलाओं के बाद CM ने अब युवाओं के लिए की बड़ी घोषणा, अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत...