पटना: बिहार में इन दिनों अब ठंड का प्रकोप काफी अधिक दिखने लगा है। दिन प्रतिदिन पारा लुढकने लगा है। अब मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में पारा और भी नीचे जायेगा और कनकनी वाली ठण्ड भी बढ़ेगी। इस संबंध में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 20 दिसम्बर से राज्य में तापमान लगातार गिरेगा। इस दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री दर्ज किया जायेगा। इसके साथ ही पटना के अलावा अन्य जिलों खास कर पहाड़ी इलाके वाले जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास भी पहुंच सकता है और विभिन्न जिलों में पछुआ हवा का असर भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें - BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, इस बात की अटकलों को मिल रहा बल...
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार पछुआ हवा की वजह से राज्य में कनकनी का असर बढ़ेगा। कनकनी से महीने के तीसरे सप्ताह में कड़ाके वाली ठण्ड का अहसास हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालय इलाके में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसका असर बिहार में 17 दिसम्बर के बाद देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी साथ ही सुबह और शाम घना कोहरा भी देखा जा सकता है। कोहरे की वजह से दृश्यता में कमी आएगी।
यह भी पढ़ें - बिहार के उर्जा विभाग को मिले 2390 नए कर्मी, CM नीतीश ने सौंपा नियुक्ति पत्र...