Join Us On WhatsApp

गांधी मैदान में 29 जून को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का महारैली : संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार का होगा आयोजन, प्रचार-प्रसार रथ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

Gandhi Maidan mein 29 June ko Rashtriya Lok Morcha ka Mahara

Gaya Ji : बिहार के गया जी में ऐतिहासिक गांधी मैदान में 29 जून 2025 को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का महारैली संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार का आयोजन किया जाएगा। जिसको तैयारी को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक की जा रही है और इस महारैली में आने के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को निमंत्रण भी दिया जा रहा है। 


महारैली संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार को सफल बनाने हेतु प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा का रथ झंडा दिखाकर कार्यकारी जिला अध्यक्ष जितेंद्र पासवान व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महासचिव डॉ राजेश कुशवाहा नेतृत्व में रवाना किया। श्री पासवान ने कहा कि आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार के अलावा राष्ट्रीय मुद्दा उठाने में अहम भूमिका रहती है चाहे कॉलेजियम की बात हो, चाहे शिक्षा की बात हो, चाय डोमिसाइल की बात हो  चाहे रोजगार की बात हो, हमेशा जान जन मानस के लिए आवाज उठाते रहते हैं। आगामी 2026 में जनसंख्या के आधार पर परिसीमन में सुधार होना है। यदि उत्तर भारत के लोग परिसीमन की आवाज नहीं उठाते हैं तो दक्षिण भारत के लोग यही चाहते हैं की परिसीमन का विस्तार न हो, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने परिसीमन की मुदा उठाकर सबको अपने और आकर्षित करने का काम किए हैं। समय आ गया है बिहार के लोग एक होकर परिसीमन की सुधार के लिए गया के गांधी मैदान में आकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करें। 


इस मौके पर उपस्थित संजय पासवान, आर्यन राज, प्रताप नंदलाल पासवान, सतीश दास, युवराज कुमार, मिथुन पासवान, शिव कुमार पासवान, गनौरी राम, मदन दास, मुरारी विंद, आदित्य कुशवाहा, रामदेव चौधरी सैंकड़ो कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लिए।


गया जी मनीष कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp