पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब NDA नई सरकार के गठन की तैयारी में जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्रियों के साथ गुरुवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावे देश भर के NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत करीब दो सौ नेता शामिल होंगे। शपथ ग्रहण की सारी प्रशासनिक तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में है।
गांधी मैदान को शपथ ग्रहण के लिए छावनी में बदल दिया गया है। पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा में जहां 128 कैमरे लगाए गए हैं वहीं 3 हजार से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। पिछले चार दिनों से गांधी मैदान में आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है। वहीं समारोह स्थल समेत आसपास में 128 कैमरे लगाए गए हैं जबकि 3 हजार से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की प्रशासनिक तैयारी के साथ ही सुरक्षा का भी व्यापक इंतजाम किया गया है। करीब 3 हजार पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही गांधी मैदान के आसपास के इलाकों में सड़कों पर यातायात भी रोक दिया गया है।