सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। बजट वाले दिन आई भारी गिरावट के बाद सोमवार को भी बाजार में Gold-Silver क्रैश देखने को मिला। खास बात यह रही कि चांदी खुलते ही करीब 10,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों में हलचल मच गई। बजट के ऐलान के साथ ही देशभर की नजरें सोने-चांदी के भाव पर टिकी थीं। बीते कुछ दिनों में दोनों कीमती धातुओं में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया है। बजट से पहले जहां कीमतों में गिरावट आई, वहीं बजट के बाद कुछ समय के लिए बाजार संभलता हुआ भी दिखा। हालांकि, यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 का आम बजट पेश किया। बजट वाले दिन सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी तेजी तो कभी अचानक गिरावट ने बाजार को अस्थिर बनाए रखा।
यह भी पढ़ें: आधी रात फर्नीचर दुकान बना आग का मैदान! सब जलकर खाक, 50 लाख का नुकसान
आज के सोना-चांदी के रेट (दिल्ली, 1 फरवरी 2026)
24 कैरेट सोना: ₹1,62,240 प्रति 10 ग्राम , चांदी: ₹2,78,000 प्रति किलो
क्यों गिरे सोना-चांदी के दाम?
पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 30 जनवरी को सोना ₹1,80,000 से ज्यादा के स्तर से फिसलकर करीब ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम तक आ गया। वहीं, चांदी में भी करीब ₹50,000 प्रति किलो तक की गिरावट देखी गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस गिरावट की मुख्य वजह प्रॉफिट बुकिंग है। जब कीमतें बहुत ऊपर जाती हैं, तो निवेशक मुनाफा निकालने लगते हैं। इसके अलावा डॉलर की मजबूती और वैश्विक बाजारों में मार्जिन बढ़ने से भी सोने-चांदी पर दबाव पड़ा है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों, डॉलर की चाल और निवेशकों के रुख पर निर्भर करेगी। फिलहाल, सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।