Patna Crime : बिहार के उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर को पुलिस की विशेष टीम ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हाजीपुर चौक और मालसलामी थाना क्षेत्र से चार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। शूटर का नाम उमेश ऊर्फ विजय है। उमेश को मालसलामी इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में उमेश ने बताया कि, 10 लाख में गोपाल खेमका के मर्डर की सुपारी दी गई थी। वहीं हत्या की एवज में 1 लाख रुपए दिए गए हैं। उमेश पटना सिटी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने गंगा किनारे के इलाके से हथियार भी बरामद किया है। आपको बता दें कि, उमेश यादव उर्फ विजय दिल्ली में विजय के नाम से रहता था।
SIT की टीम जब उमेश घर पर पहुंची तब वह बच्चे को स्कूल से लाने गया था। इसी बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया। उमेश ने गोली मारने के बाद अपने घर में छिपकर बैठा था। वह घर से कम निकलता था। उसके पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक, इसके बाद घर से पिस्टल, 80 कारतूस, दो मोबाइल और एक लाख कैश बरामद किया। शूटर को गिरफ्तार करने के बाद पटना जंक्शन से भी पुलिस ने एक लोगों हिरासत में लिया। उमेश की निशानदेही पर गोपाल खेमका मर्डर केस में कोतवाली थाना इलाके के उदयगिरी अपार्टमेंट में पुलिस और STF ने रेड की है। यहां से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 601 में हुई है। हाई प्रोफाइल मर्डर केस का मास्टरमाइंड तक पहुंचने में पुलिस लगातार जुटी हुई है। STF उमेश और जिन लोगों को उठाकर ले गई है उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है, पर इस चर्चित हत्या के पीछे कौन-कौन हैं? इस बारे में कुछ भी बताने से मना कर रही है। पटना पुलिस आज मंगलवार को खुलासा करेगी।
उमेश 24 जून को ही दिल्ली से पटना आया था। उसी दिन STF ने अजय वर्मा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। अजय की गिरफ्तारी से ठीक पहले उमेश उसी के साथ था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद अजय पर पुलिस का शक गहरा गया। इसी वजह से STF गोपाल खेमका की हत्या के बाद दो बार उससे पूछताछ करने गई थी। जेल में बंद कुख्यात नियाज से भी पूछताछ हुई।
सूत्रों के माने तो इस घटना से पहले ही उसने बाइक का नंबर हटा दिया था। CCTV के फुटेज को पुलिस ने डेवलप किया तब उसकी पहचान हुई। पहचान होने के बाद उसका सुराग लगाने में पुलिस जुट गई। सूत्रों का कहना है कि, उमेश एक MLC का बेहद करीबी है।
4 जुलाई को पटना में गोपाल खेमका को उनके अपार्टमेंट के गेट के ठीक सामने अपराधी ने गोली मारी थी। खेमका गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास कटारुका निवास में रहते थे। खेमका को आनन-फानन में परिजन उन्हें पटना के मेडिवर्सल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां, खेमका की इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट