Join Us On WhatsApp

गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नौकरी को लेकर की बड़ी घोषणा...

Governor Arif Mohammad Khan made a big announcement regardin

Patna :-बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी गणतंत्र दिवस पर पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराया।इस मौके पर उन्होंने बिहार चल रहे क्या योजनाओं की चर्चा करते हुए  युवाओं के लिए  बड़ी घोषणा की.
 राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि इस साल सरकार 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी। साथ ही 34 लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि बीते सालों में करीब 9 लाख लोगों को नौकरियां दी गईं। साथ ही शिक्षा, महिला सशक्तिकरण समेत हर क्षेत्र में सरकार ने काम किया है.बिहार में पहले स्कूलों और शिक्षकों की संख्या कम थी इसलिए बड़ी संख्या में स्कूल खोले गए हैं। उनकी आधारभूत संरचनाओं को भी मजबूत किया गया है। नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति की गई। बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली की गई है। नियोजित शिक्षकों की परीक्षा लेकर सरकारी शिक्षक बनाया जा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है। साल 2006 में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की शुरुआत की गई है। वर्तमान में पुलिस में महिलाओं की संख्या 30 हजार है, जो देश में सबसे अधिक है। 2016 से सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया है। बिहार में जीविका के तहत 10 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने साल 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की। साल 2016 से 60 साल से पुरानी मंदिरों में चहारदीवारी का भी निर्माण कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में सड़कें, पुल-पुलिया बनाए गए हैं। साल 2006 से अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दवा की व्यवस्था की गई है। पहले 6 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या अब 12 हो गई है। जिसके अलावा 14 बनाए जा रहे हैं।'
इस गणतंत्र दिवस समारोह में 20 कंपनियों की परेड निकाली गई। सब की टीम को बेस्ट परेड के लिए चुना गया.
वहीं 15 विभाग की झांकियां निकाली गईं।झांकी का पहला पुरस्कार उद्योग विभाग को मिला. वहीं
झांकी का दूसरा पुरस्कार पशु  संसाधन विभाग और जीविका को एक साथ दिया गया.झाकी का तीसरा पुरस्कार खेल विभाग को दिया गया.

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp