Join Us On WhatsApp

बिहार में सियासी उथल पुथल के बीच बदल गए राज्यपाल, नंद किशोर यादव को बनाया गया इस राज्य का गवर्नर

बिहार में सियासी उथल पुथल के बीच बदल गए राज्यपाल, नंद किशोर यादव को बनाया गया इस राज्य का गवर्नर

Governor replaced
बिहार में सियासी उथल पुथल के बीच बदल गए राज्यपाल, नंद किशोर यादव को बनाया गया इस राज्य का गवर्नर- फोटो : Darsh News

नई दिल्ली: गुरुवार का दिन बिहार की राजनीति के लिए भारी उथल पुथल वाला रहा। बिहार में मामला थोड़ा सा ठंडा पड़ते ही राज्यपाल ने बिहार समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए। इसी कड़ी में बिहार में भी नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की जगह अब पूर्व सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव को भी भाजपा ने बड़ा तोहफा दिया है और उन्हें नागालैंड का राज्यपाल बना दिया है। नंद किशोर यादव पटना साहिब से कई बार विधायक रह चुके हैं साथ ही उनका लंबा राजनीतिक सफर रहा है। 

राष्ट्रपति की सहमति से कुल 7 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है जबकि दो केंद्र शासित प्रदेशों में भी एलजी की नियुक्ति की गई है। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है जबकि तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया। हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का गवर्नर बनाया गया है, तेलंगाना के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का गवर्नर बनाया गया, नंद किशोर यादव को नागालैंड का गवर्नर बनाया गया। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का गवर्नर बनाया गया। तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया गया। केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु के गवर्नर का काम संभालेंगे। लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp