Daesh NewsDarshAd

महागठबंधन गिर चुका है औंधेंमुंह:-डॉ अनिल

News Image

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वर्तमान टेकारी विधायक डॉ अनिल कुमार के द्वारा पटना में स्थानीय रहने वाले सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक बैठक कर बिहार में हुए उपचुनाव में NDA को मिली सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी।इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार ने कहा कि बिहार में हुए उपचुनाव में जिस तरह से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वो काबिले तारीफ है, इसके लिए मैं दिल से अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते है,साथ ही NDA के सभी घटक दल के नेताओं उपेन्द्र कुशवाहा ,चिराग पासवान ,विजय सिन्हा,सम्राट चौधरी आदि सभा शीर्ष नेताओं जो अपना जिम्मेदारी बखूबी निभाए साथ ही साथ अपने पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक महोदय जीतनराम मांझी को भी धन्यवाद दिया कि आपस में इतना अच्छा सामंजस्य बनाकर चुनाव प्रचार कर महागठबंधन को नाकों चना चबवा दिए।,जिसका प्रतिफल ये है कि NDA गठबंधन सभी चारों विधान सभा उपचुनाव हमलोग जीते है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों का आज भी बिहार की जनता में जलवा है कायम है।NDA के कार्यकर्ताओं और नेताओं में एक अलग प्रकार का उमंग है आने वाले आगामी बिहार विधान सभा आम चुनाव 2025 में NDA 225 सीटे जीतेंगी।कार्यक्रम में राजेश्वर मांझी,अविनाश कुमार,रत्नेश पटेल,प्रो डी एन सिंह,कमाल परवेज,गीता पासवान,धर्म सिंह,सुनीता अशोक,पूनम सिंह,चंदन ठाकुर,रविंद्र शास्त्री,हाशमी साहब,अनिल रजक,श्रवण कुमार,गिरधारी सिंह,प्रभा पासवान,नीरज पटेल,रणविजय पासवान,रविंद्र प्रसाद,पंकज मालाकार,अमन कुमार,राजेश प्रसाद,कश्मीरी सिन्हा,साधु यादव,आदि लोग उपस्थित थे।

 

Darsh-ad

Scan and join

Description of image