Join Us On WhatsApp

बांका में दुर्गा महोत्सव में शामिल होंगे हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव..

Hemant Soren and Tejashwi Yadav will attend Durga Mahotsav i

Banka :-8 अप्रैल को बांका में चैती दुर्गा पूजा महोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे. इस आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के आगमन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि ढाकामोड़ में 2005 से चैती दुर्गा मेले का आयोजन हो रहा है। इस बार यह मेला दसवीं पूजा के अवसर पर हो रहा है।

सात अप्रैल को दोपहर दो बजे हरियाणा और यूपी के मशहूर पहलवानों के बीच दंगल होगा। रात में मुंबई के कलाकार अरश्द कामली और रौनक प्रवीण के बीच कव्वाली मुकाबला होगा। आठ अप्रैल को कुश्ती के बाद घुड़सवारी और साइकिल रेस का आयोजन होगा। रात में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, अनुपमा यादव और डिंपल सिंह का कार्यक्रम होगा।

इस मौके पर पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम, राजद जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर और प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।


 बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp