Join Us On WhatsApp

झारखंड में ना NRC लागू होगा ना UCC, यहां केवल CNT और SPT रहेगा...

Hemant Soren on BJP

यहां ना UCC लागू होगा ना NRC होगा। यहां सिर्फ सीएनटी एसपीटी होगा। ये लोग घर परिवार को तोड़ने में लगे हैं। ये विषैला जहर उगलते हैं। उनके आगे विषधर भी असफल है। इन लोगों से बच के रहना है। 5 वर्ष के दौरान हम लोगों ने कितनी चुनौतियों का सामना किया है,,,

हेमन्त सोरेन ने कहा कि जुमलाबाज भाजपा के लोग यहां आने वाले हैं। ये लोग यहां का बेटा, आदिवासी - मूलवासी को हटाना चाहते हैं। जब हम लोग आपके लिए काम करना यहां शुरू किया। सरकार गठन के बाद तो इन लोगों ने झूठे आरोप में मुझे जेल में डाल दिया। इन्हें यहां के आदिवासी- मूलवासी दलित, पिछड़ों से कोई मतलब नहीं है। उन्हें यहां से मतलब है तो यहां के खनिज संपदा से मतलब है और झारखंड के खनिज संपदा का 1 लाख 36000 करोड़ हमारा बकाया ये नहीं दे रहे हैं।

*भाजपा सूखता हुआ पेड़*

हेमन्त सोरेन ने बताया यहां की माता बहनों के सम्मान में हम आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष में हर घर में एक लाख रुपये पहुंचने का काम करेंगे और हम लोगों ने कानून बना दिया है कि जिनके खाते में ₹1000 जा रहा है। वह 2500 रुपया हो जाएगा। इन्हें अगर मौका लग गया तो यह आपके शरीर से कतरा कतरा खून निकाल लेंगे। 5 वर्ष से ये सत्ता से बेदखल हैं। आज भारतीय जनता पार्टी का पेड़ सूखते जा रहा है। आने वाले समय में फिर 5 साल तक इन्हें बाहर करेंगे और इन्हें जड़ से उखाड़ कर देख देंगे।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp