इंसान की जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ नया होता है और हर घटना कहीं न कहीं पूर्व निर्धारित होता है। ग्रह और नक्षत्र के गणना के अनुसार राशिफल सभी राशियों के दिनों का पूर्वानुमान होता है। हालांकि ग्रह और नक्षत्र के गणना में कुछ कमी हो सकती है। इसके आधार पर हम आपको बताते हैं कि आपका आज का दिन कैसा बीतेगा। तो आइए जानते हैं आपका आज का यानी 4 जनवरी 2026 का राशिफल
मेष : मेष राशि के लोगों का आज सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रॉपर्टी से जुड़ा या कोई दूसरा रुका काम पूरा हो सकता है। आज आपके सुझावों से कोई विवाद हल हो सकता है। अपने घर के मतभेद किसी बड़े की मदद से सुलझाने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी। वहीं छात्र वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति लापरवाही कर अपना नुकसान करेंगे, अतः लापरवाही सही नहीं है। परिवार के सहयोग से आपके काम का बोझ कम होगा। जीवनसाथी से सलाह अवश्य लें आपका हौसला बना रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
वृष: वृष राशि के लोगों की ग्रहों की स्थिति में बदलाव आने की वजह से पैसे से जुड़े काम बेहतर होंगे और मेहनत का नतीजा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बेहतर नतीजा मिल सकता है। जल्दीबाजी या लापरवाही न करें, इससे जरूरी काम छूट सकते हैं। घर के मामले में धैर्य से काम लें, सख्ती से बात बिगड़ सकती है। कारोबार में आगे बढ़ने की उम्मीद है, निर्माण कार्य से जुड़े कामों में खास फायदा हो सकता है। ऑफिस या घर में किसी से बहस हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
मिथुन: मिथुन राशि के लोगों के काम आज मनचाहे तरीके से पूरे हो सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और दूसरे की मदद करने में आप खुशी महसूस करेंगे। घर के बूढ़े बुजुर्गों की बात को अनसुना न करें। अंजान व्यक्ति से अपनी निजी योजनाएं न बताएं और न ही किसी से बेवजह बहस करें। कारोबार में जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान का कारण बन सकता है, सोच समझ कर ही फैसला लें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कर्क: कर्क राशि के लोगों को की भी काम शुरू करने से पहले घरवालों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। युवाओं के मेहनत का बेहतर नतीजा मिलेगा। खर्च की अधिकता से मन की शांति और नींद पर असर पड़ सकता है, बेहतर होगा अपने बजट का ख्याल रखें। दूसरे के मामले में बेवजह न पड़ें। कारोबार में चुनौतियां बनीं रहेंगी और आसान आ लगने वाला काम भी मुश्किल हो सकता है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
सिंह: सिंह राशि के लोगों को ग्रह भाग्य का साथ दे रहा है। कामों में उम्मीद से बढ़कर सफलता मिल सकती है। निवेश के मामले में जल्दी फैसला लेना फायदेमंद रहेगा। आसपास के लोगों से बहस होने की आशंका है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई छोड़ कर किसी और काम में उलझ सकते हैं। कोई योजना आज लागू कर सकते हैं। ऑफिस में सीनियर से संबंध ठीक रखें। पति पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे होंगे और घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
कन्या: कन्या राशि के जातकों का तनाव कुछ कम होगा और नई उम्मीद दिखेगी। संपत्ति से जुड़े विवाद किसी समझदार व्यक्ति की मदद से सुलझा सकते हैं। पैसे से जुड़े काम खुद से करें। अधिक आत्मविश्वास से बचें, बनते काम भी रुक सकते हैं। घर की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें और फैसले सोच समझ कर लें। छोटी गलती बड़ा नुकसान दे सकती है, सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी।
तुला: तुला राशि के लोगों का दिन अच्छा रहेगा। कोई भी काम मनचाहे तरीके से कर पाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद किसी की सलाह से खत्म हो सकती है। समस्याओं को धैर्य के साथ सुलझाएं, गुस्से से बात बिगड़ सकती है। फालतु खर्च पर अंकुश लगाना जरूरी है। बड़ा फैसला लेने से पहले समझदार व्यक्ति से सलाह ले। घर में शांति रहेगी, परिवार के लिए समय निकालें।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सीखने का दिन है। काम भी तय समय से पूरे होंगे। ईश्वर पर भरोसा आपको ऊर्जा देगा। मुश्किल स्थितियों में मन को संभालें। फालतू खर्च से परहेज करें, निवेश के लिए अच्छा समय है। संतान की बात से तनाव हो सकता है। वैवाहिक रिश्तों में तालमेल जरूरी है।
धनु: धनु राशि के लोगों को प्रॉपर्टी खरीद बिक्री के काम में बेहतर सफलता मिलेगी। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। मस्ती मजाक में समय नष्ट न करें, उलझन की स्थिति में घर में लोगों से सलाह लें। स्वभाव शांत रखें और मौजूदा काम पर ध्यान दें। पति पत्नी के बीच नजदीकी रहेगी।
मकर: मकर राशि के लोग अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं, सही फैसले से काम में सफलता मिलेगी। सकारात्मक और संतुलित सोच से काम योजनानुसार सफल होते जाएंगे। आलस्य और आराम की इच्छा से काम रुक सकते हैं। उधार लेन देन से बचे, नुकसान हो सकता है। रिश्तों में खटास आ सकती है। अपने काम खुद से निपटाएं। नौकरी पाने की कोशिश में सफलता मिलेगी।
कुंभ: कुंभ राशि वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा लेकिन कुछ रुकावटें आ सकती हैं। लोगों की परवाह किए बगैर अपना काम करें, सफलता मिलने पर तारीफ भी होगी। व्यवहार संतुलित रखें और अपने काम से मतलब रखें। काम में मेहनत करनी होगी। घर का माहौल शांत रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
मीन: मीन राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आध्यात्मिक काम करने से ऊर्जा बढ़ेगा। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। यात्र से नुकसान हो सकता है। खर्च करते समय बजट का ख्याल रखें। कारोबारी दिक्कतें बनी रहेंगी, मेहनत से सब सही होगा। घर के मामले को शांति से सुलझाएं।