Join Us On WhatsApp

कैसा रहेगा आपका सोमवार 5 जनवरी का दिन, आइए हम बताते हैं आपको आज के राशिफल में

कैसा रहेगा आपका सोमवार 5 जनवरी का दिन, आइए हम बताते हैं आपको आज के राशिफल में

Horoscope 5 jan 26
कैसा रहेगा आपका सोमवार 5 जनवरी का दिन, आइए हम बताते हैं आपको आज के राशिफल में- फोटो : Darsh News

इंसान की जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ नया होता है और हर घटना कहीं न कहीं पूर्व निर्धारित होता है। ग्रह और नक्षत्र के गणना के अनुसार राशिफल सभी राशियों के दिनों का पूर्वानुमान होता है। हालांकि ग्रह और नक्षत्र के गणना में कुछ कमी हो सकती है। इसके आधार पर हम आपको बताते हैं कि आपका आज का दिन कैसा बीतेगा। तो आइए जानते हैं आपका आज का यानी 4 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष : अनुभवी और प्रभावशाली लोगों से मिल सकेंगे जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ ही बच्चों की गतिविधियों से मन खुश होगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी खरीद बिक्री से संबंधित कामों में सतर्क रहें। विदेश से जुड़े व्यवसाय में जल्दबाजी करना ठीक नहीं होगा। ऑफिसियल यात्रा करनी पड़ सकती है। थकान और तनाव के कारण चिड़चिड़ापन रह सकता है।

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों का किसी खास मित्र के साथ पुराने गिले शिकवे दूर होंगे और फिर से नए रिश्ते बनेंगे। किसी अजमंजस की स्थिति में बुजुर्गों से सलाह लें। बेकार की बात और गलत संगति में समय न गंवाएं। कारोबार में तेजी लाने के लिए मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़ी जानकारी हासिल करें। ऑफिस में सहयोगी के साथ बहस हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों के घर में रिश्तेदार आ सकते हैं और काफी समय बाद मेल मिलाप से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपसी बातचीत और विचारों के आदान प्रदान से समस्याएं सुलझेंगी। कानूनी पचड़े में फंसने की उम्मीद है, नियमों की अवहेलना न करें। निवेश सोच समझ कर करे। व्यवसाय आगे बढ़ाने एवं किसी रुकी हुई योजना को आगे बढ़ा सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी जानकारी हासिल अवश्य करना चाहिए। आय के स्रोत बनेंगे, घर में बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखेगा। वित्तीय हिसाब किताब में सतर्क रहें। आज निवेश न करें तो बेहतर है। व्यवसाय में नुकसान के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल के अंदरूनी व्यवस्थाओं में बदलाव की जरूरत है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी।

सिंह: सिंह राशि के लोगों के परिवार से जुड़े किसी गंभीर विषय पर बातचीत और चर्चा होगी, जिसमें आपका मजबूत और आत्मसम्मान बढ़ाने वाला होगा। किसी नए माहौल में आत्मविश्वास कम न होने दें। निवेश का विचार टाल दें। भाइयों के बीच संपत्ति का विवाद किसी की मध्यस्थता से सुलझाएं। नई गतिविधियों पर अधिक ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या: कन्या राशि के लोगों का प्रॉपर्टी से जुड़ा काम बन सकता है। युवाओं के परीक्षा का बेहतर परिणाम आएगा। आय का रुका हुआ साधन फिर से शुरू हो सकता है। किसी योजना पर काम करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना जरूरी है। बाहरी लोगों को पारिवारिक मामले में दखल न देने दें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। किसी बड़े नेता या अधिकारी से मुलाकात फायदेमंद हो सकता है। दांपत्य जीवन सही रखने के लिए अपने व्यवहार में बदलाव करें।

तुला: आज कोई शुभ काम हो सकता है जिसका असर लंबे समय तक रहेगा। समाजिक स्तर पर आपकी पहचान बढ़ेगी। दूसरों के निजी मामले में हस्तक्षेप करने से बचें। बेहतर होगा अपने काम पर ध्यान दें। व्यवसाय विस्तार से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें। ऑफिशियल कामों में अधिक समय लग सकता है। व्यस्तता और तनाव के कारण थकान महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों का समय शांति और धन देने वाला चल रहा है। काम के प्रति समर्पण आपको सफलता दिलाएगा। दूसरी गतिविधियों में व्यस्त होने से आपका काम अधूरा रह सकता है। व्यवसाय में काफी व्यस्तता होगी। नए काम से जुड़ा कोई फैसला न लें, एक गलत निर्णय नुकसान दिला सकता है। स्वास्थ्य थोड़ी नरम हो सकती है, लापरवाही न करें।

धनु: धनु राशि के लोगों का समय अनुकूल है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय भावनाओं पर काबू रखें। समझदारी से समस्याओं का समाधान होगा। निजी मामले में दूसरे को दखल न देने दें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में लगाएं। सहयोगी और कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा।

मकर: मकर राशि के लोग आज अपने किसी मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन खुश रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह आपके लिए भाग्यवर्धक साबित होगी। अंजान लोगों से दूरी बनाए रखें। आमदनी के साथ खर्च में बढ़ोतरी होगी। किसी रिश्तेदार की वजह से परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए तरक्की के योग हैं। पति पत्नी में मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों की दुविधा आज दूर होगी। खास काम मनचाहे तरीके से पूरा कर सकेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। अपरिचित लोगों से दूरी बनाए रखें। दूसरे लोगों की वजह से अपनी योजनाओं में बदलाव न करें। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिशियल डॉक्यूमेंट संभाल कर रखें। पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप न करें और सामंजस्य बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन: मीन राशि के लोगों के पिछले अटके हुए काम पूरे होंगे। अपनी छिपी प्रतिभा को उभारें। युवाओं को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करना पड़ेगा। बहस की स्थिति से बचें और अपनी शब्दों पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय के अच्छे मौके मिलेंगे। मार्केटिंग के कामों पर अधिक ध्यान दें। घर की व्यवस्था को लेकर तनाव हो सकता है। जोखिम वाले कामों से दूर रहें।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp