पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार नई योजनाएं बना रही है। इस संबंध में पुलिस के वरीय अधिकारी लगातार कार्रवाई में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आईजी जितेंद्र राणा बुधवार को बाढ़ पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दे कर सम्मानित किया। बाढ़ में उन्होंने जितेंद्र राणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और कई निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें - अजगर को कंबल और चिंपांज़ी को च्यवनप्राश, बढ़ते ठंड से बचने के लिए इंसान तो क्या वन्यजीवों को भी...
आईजी जितेंद्र राणा के साथ बैठक में एसपी अपराजित लोहान, बाढ़ एसडीपीओ-1 और 2, बाढ़ थानाध्यक्ष, सर्कल इंस्पेक्टर एवं अनुमंडल स्तर के कई अन्य अधिकारी शामली थे। इस दौरान आईजी ने पुलिस अधिकारियों से स्थिति की समीक्षा की और आर्म्स रिकवरी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, हत्याकांड एवं अन्य गंभीर मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी से संबंधित बिन्दुओं पर गहन चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस वाहनों की उपलब्धता, संचालन एवं रख रखाव की स्थिति की भी समीक्षा की।
यह भी पढ़ें - राज्य में माफियाओं को बख्शने के मूड में नहीं हैं सम्राट चौधरी, EOU के DIG मानवजीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में...