Join Us On WhatsApp

आईजी के घर छापा… बाहर भारी फोर्स तैनात, क्या होगी गिरफ्तारी?

पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम पहुंची है। 2021 के एक मामले में जमानत रद्द होने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है।

IG's house raided
आईजी के घर छापा… बाहर भारी फोर्स तैनात, क्या होगी गिरफ्तारी?- फोटो : Darsh NEWS

पटना में उस समय हलचल मच गई जब आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास पर पहुंची। आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश से जुड़े एक पुराने मामले में की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, आईजी सुनील कुमार नायक के खिलाफ IPC की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। यह मामला साल 2021 का है, जब वे आंध्र प्रदेश में सीआईडी में पदस्थापित थे। उस समय नरसापुरम से पूर्व सांसद के. रघुराम कृष्णा राजू की गिरफ्तारी हुई थी। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ मारपीट की गई थी।

यह भी पढ़ें: “अब और बोलेंगे तो मरवा देंगे!" पप्पू यादव बोले – भ्रष्टाचार और मानव तस्करी रोकने में विफल है सम्राट चौधरी

इस मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया था। हाल ही में अदालत ने उनकी जमानत रद्द कर दी, जिसके बाद आंध्र प्रदेश पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पटना पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें स्थानीय कोर्ट में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड लेकर आंध्र प्रदेश ले जाएगी।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया में वायरल व्हाइट टाइगर वीडियो, इस दुर्लभ व्हाइट टाइगर के खाने और सुरक्षा को लेकर लोगों ने उठाये सवाल

घटना को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है। फिलहाल पुलिस की टीम आवास पर मौजूद है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp