Join Us On WhatsApp

कमबैक हो तो ईशान किशन जैसा! ईशान किशन ने पाक को धोया, एक पारी में बदल दी पूरी कहानी

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में ईशान किशन के बल्ले से निकली तूफानी पारी ने मैच की तस्वीर बदल दी।

If there is a comeback, it should be like Ishan Kishan's
कमबैक हो तो ईशान किशन जैसा! ईशान किशन ने पाक को धोया, एक पारी में बदल दी पूरी कहानी- फोटो : Darsh NEWS

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में अगर किसी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, तो वह हैं Ishan Kishan। लंबे समय बाद टीम में लौटे ईशान किशन ने अपने कमबैक को यादगार बनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसने मैच की दिशा ही बदल दी। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है। हर तरफ ‘कमबैक हो तो ऐसा’ जैसे पोस्ट ट्रेंड कर रहे हैं।

मैच के दौरान ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों पर जबरदस्त दबाव बनाया। शुरुआत से ही उन्होंने साफ कर दिया था कि वह किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे। उनकी पारी न सिर्फ तेज थी, बल्कि बेहद प्रभावशाली भी रही, जिसने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने फुल्ट्रिक मास्टरस्ट्रोक से किया PAK का ट्रंप कार्ड फेल !

ईशान की इस शानदार पारी की तारीफ पाकिस्तान टीम के कोच Mike Hesson ने भी खुलकर की। उन्होंने कहा कि जिस तरह ईशान किशन ने बल्लेबाजी की, उससे मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में चला गया। उनके मुताबिक, ईशान के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन-ए-बॉल से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका और उनकी पारी पूरे मुकाबले में सबसे खास रही। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने भी ईशान किशन और भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का खेल शानदार रहा और खास तौर पर ईशान किशन ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को गौरवान्वित किया।


ईशान किशन की इस पारी ने साफ कर दिया है कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और आने वाले मुकाबलों में उनसे और भी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह कमबैक किसी तोहफे से कम नहीं है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp