Join Us On WhatsApp

बांका में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन, संचालक पिता-पुत्र गिरफ्तार

Illegal mini gun factory discovered in Banka, father-son duo

Banka:- मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन बांका की पुलिस ने किया है. मिली जानकारी के अनुसार जिले के बेलहर पुलिस नें रत्तोचक नवटोलिया गांव में छापेमारी कर मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से आधा दर्जन अर्धनिर्मित हथियार, कटर, ग्राइंडर, ब्लेड और अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक नंदन यादव और उसके पुत्र को हिरासत में लिया।  


 पुलिस की छानबीन में यह पता चला कि आरोपितों के तार मुंगेर के बरदह गांव से जुड़े हैं। यह इलाका अवैध हथियार निर्माण का गढ़ माना जाता है। नक्सली संगठनों के आतंक के समय से ही यहां हथियारों की तस्करी और बिक्री हो रही है। जानकारी के अनुसार, नंदन यादव पिछले डेढ़ दशक से मुंगेर से अवैध हथियार लाकर तस्करी करता था। इसी दौरान उसकी पहचान कुछ कारीगरों से हुई। इसके बाद उसने अपने घर पर ही हथियार बनाने का काम शुरू कर दिया।  


स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने पर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को जानकारी दी गई। उन्होंने विशेष टीम गठित कर छापेमारी करवाई। थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस अब हथियार बनाने में शामिल अन्य कारीगरों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी है।


बांका से से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp