Join Us On WhatsApp

NCP के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर अहम निर्णय, बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक...

NCP के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर अहम् निर्णय, बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक...

Important decisions regarding the panchayat elections were t
NCP के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर अहम् निर्णय, बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक..- फोटो : Darsh News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दारू सफा में स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों ने बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान राज्य में पार्टी की मजबूती पर जोर दिया गया साथ ही जनमानस के मुद्दों को अधिक से अधिक उठाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारी पार्टी राजनीतिक बयानबाजी नहीं बल्कि जमीनी स्तर की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाना और उसका समाधान करवाना है।

बैठक में किसान और मजदूरों की आमदनी और सम्मान, युवाओं की शिक्षा, रोजगार और भविष्य, छोटे व्यापारी और दिहारी ठेले लगाने वाले पर प्रशासनिक दबाव और महंगाई के असर, महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और आर्थिक भागीदारी समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी की थाली हर रोज महंगाई की वजह से हल्की हो रही है। हमारी पार्टी सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी के लिए नहीं है बल्कि जनसमस्याओं के समाधान पर काम करती है।

यह भी पढ़ें       -    लालू की बेटी रोहिणी ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी, लंबे अरसे बाद पोस्ट किया मुस्कुराता हुआ फोटो...

इसके साथ ही बैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनावों को लेकर अहम् रणनीतिक चर्चा भी की गई। प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि संगठन को युद्ध स्तर पर सक्रिय किया जाये और पार्टी को बूथ से लेकर ब्लॉक तक मजबूत किया जाये। पंचायत चुनाव में NCP की मजबूत सहभागिता सुनिश्चित की जाये। यह साफ संकेत है कि पार्टी स्थानीय राजनीति से अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

बैठक में पार्टी की प्रदेश महासचिव कामिनी शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा, रामप्रीत शर्मा, जेपी तिवारी, सलिल कुमार सिंह, विजितेन्द्र सिंह, हसीन अहमद, अनिरुद्ध यादव, राजेश जायसवाल, धनंजय प्रताप सिंह, कालिका प्रसाद दुबे, विजय कुमार विश्वकर्मा, आर्यन शुक्ला, अरविन्द कुमार यादव, राजवीर राजपूत सहित अन्य कई वरीय नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें       -    विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचा पूर्वी चंपारण, विराट रामायण मंदिर में किया जायेगा स्थापित...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp