Join Us On WhatsApp

बांका में पति ही बन गया पत्नी की जान का दुश्मन, धारदार हथियार से हमला कर...

पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था. इस शक की वजह से अक्सर परिवार में विवाद होता था लेकिन बीती रात धारदार हथियार से हमला कर उसकी...

In Banka, the husband himself became the enemy of his wife's
बांका में पति ही बन गया पत्नी की जान का दुश्मन, धारदार हथियार से हमला कर...- फोटो : Darsh News

बांका: बड़ी खबर बांका से है जहां से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांका में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की  धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के खुर्द कोल गांव की है जहां बीती देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। मृतिका की पहचान अनिल राम की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में की गई। 

यह भी पढ़ें -   चलती ट्रक के पीछे से घुसी कार, पांच लोगों की हो गई...

मामले में परिजनों ने बताया कि मृतिका के पति अनिल राम को अपनी पत्नी पर किसी से अवैध संबंध रखने का शक था। इस वजह से घर में अक्सर विवाद होता था। परिजनों ने बताया कि अवैध संबंध के शक की वजह से पिता ने मां को भाभी और और बहन के साथ सोने के लिए कहा था। बीती रात भी वह उनके साथ ही सोई हुई थी। देर रात अचानक भाभी की नींद खुली और उन्होंने जब कमरे का लाइट जलाया तो देखा कि मां खून से लथपथ पड़ी छटपटा रही थी। आनन फानन में उसे उठा कर अमरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के पुत्र ने अपने ही पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के साथ ही आगे की प्रक्रिया में जुट गई।

यह भी पढ़ें -   BJP प्रदेश अध्यक्ष से मंत्री तक उतरे सड़क पर, कार्यकर्ताओं ने की जम कर नारेबाजी...

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp