Join Us On WhatsApp

कैमूर में पीएम मोदी ने बताई जिले की महत्ता तो विपक्ष पर भी बरसे, कहा 'डर से नहीं जा रहे भगवान का दर्शन करने..'

कैमूर में पीएम मोदी ने बताई जिले की महत्ता तो विपक्ष पर भी बरसे, कहा 'डर से नहीं जा रहे भगवान का दर्शन करने..'

In Kaimur, PM Modi highlighted the importance of the distric
कैमूर में पीएम मोदी ने बताई जिले की महत्ता तो विपक्ष पर भी बरसे, कहा 'डर से नहीं जा रहे भगवान का दर्- फोटो : Darsh News

कैमूर: बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बिहार में चुनावी जनसभा कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को भभुआ में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार और केंद्र में NDA सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तो दूसरी तरफ उन्होंने विपक्ष पर भी जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद इंडिया गठबंधन का भ्रम पूरी तरह से टूट चुका है। चुनाव शुरू होते ही यह लोग फूलों के गुब्बारे की तरह फूले हुए थे, लेकिन पहले चरण का मतदान होते ही इनके भ्रम का गुब्बारा फूट गया और जनता ने इनकी औकात दिखा दी। बिहार में राजद के आने का मतलब है जंगलराज की वापसी।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से कहा कि राजद के लोगों को सत्ता में आने का इंतजार है, ताकि वे फिर से बिहार को जंगलराज में बदल दें। उन्होंने जनता से अपील की कि इन लोगों के झांसे में न आएं। राजद और कांग्रेस के नेताओं के लिए जनता नहीं, सिर्फ परिवार का भला मायने रखता है। ये लोग जनता की नहीं, अपने घर-परिवार की चिंता करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक ये दोनों अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम का दर्शन करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। उन्हें डर है कि अगर वे दर्शन करेंगे तो उनका वोट बैंक खिसक जाएगा। ये लोग प्रभु श्रीराम को भी नहीं मानते और बिहार की आस्था का पर्व छठ तक नहीं मनाते। ऐसे लोग बिहार के लोगों की आस्था को समझ ही नहीं सकते। 

मोकरी के चावल से लगता है श्रीराम का भोग

प्रधानमंत्री मोदी ने कैमूर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान की चर्चा करते हुए कहा  कि कैमूर के भभुआ के मोकरी गांव का चावल भगवान श्रीराम का भोग लगता है। यह कैमूर और बिहार के लिए गर्व की बात है कि यहां की मिट्टी और अन्न से प्रभु श्रीराम की आराधना होती है। आज पूरा देश जानता है कि कैमूर का यह चावल अब आस्था का प्रतीक बन चुका है। 

यह भी पढ़ें    -    BJP में शामिल होंगे लालू के लाल तेज प्रताप! मिले जब रविकिशन तो साथ में मीडिया से बात करते हुए...

आपका राशन और रोजगार घुसपैठियों को नहीं देंगे

राजद और कांग्रेस पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब सरकार ने वोटर लिस्ट से घुसपैठियों के नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू की, तो इन दोनों दलों ने विरोध किया। ये लोग चाहते हैं कि आपके हिस्से का राशन, रोजगार और अनाज घुसपैठियों को दिया जाए लेकिन मैं साफ कहता हूं कि आपका हक किसी भी हालत में हम घुसपैठियों को नहीं देने देंगे। 

करकटगढ़ से खत्म हुआ माओवाद, अब बन रहा पर्यटन केंद्र 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कैमूर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल करकट गढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि 2005 से पहले यहां माओवादियों का आतंक हुआ करता था, लेकिन आज वहां शांति और विकास की बयार बह रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आज करकटगढ़ में रोज सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कभी जो इलाका डर का पर्याय था, आज वह शांति और पर्यटन का केंद्र बन गया है। कैमूर अब अपराध मुक्त जिले की पहचान रखता है।

चंद्रमौली मिश्रा और लालमुनी चौबे को किया याद 

मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कभी भभुआ के पूर्व विधायक चंद्रमौली मिश्रा को फोन कर हालचाल पूछा था, और मिश्रा जी ने ही उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के उत्थान में स्वर्गीय लालमुनी चौबे जी और चंद्रमौली मिश्रा जी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पार्टी और संगठन को मजबूत नींव दी।

यह भी पढ़ें    -    तेज प्रताप ने कर दिया क्लियर चुनाव बाद किसे देंगे अपना समर्थन, लालू यादव को लेकर भी कही बड़ी बात....


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp