Katihar : कटिहार जिले के तमाम ईदगाहों और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी और अल्लाह से मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने सुन्नते इब्राहीमी पर अमल करते हुए बकरों की कुर्बानी दी और उसका मांस रिश्तेदारों, दोस्तों और जरूरतमंदों में तकसीम किया। वहीं ललियाही ईदगाह में नमाज से पहले मौलाना ने अपने बयान में कहा कि, बकरीद का असल पैगाम है खुदा की रजा के लिए हर कुर्बानी देने का जज्बा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि, वे अपने किरदार से नेक इंसान बनें और अल्लाह के बताए रास्ते पर चलें। पूरे जिले में मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों के लिए खास इंतजाम किए गए थे। प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के इतने कड़े बंदोबस्त किए गए थे। नमाज के बाद लोगों ने आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत के पैगाम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।