Join Us On WhatsApp

मुजफ्फरपुर में गाँववालों ने किया ऐसा, युवक का सिर मुंडवाकर घुमाया… वजह जानकर हो जाएंगे दंग!

मुजफ्फरपुर के बसंत पंचायत में एक युवक पर गूंगी महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में गांववालों ने सजा-ए-एलान किया।

In Muzaffarpur, villagers shaved the head of a young man and
मुजफ्फरपुर में गाँववालों ने किया ऐसा, युवक का सिर मुंडवाकर घुमाया… वजह जानकर हो जाएंगे दंग!- फोटो : Darsh NEWS

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र की बसंत पंचायत में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर गूंगी महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सजा-ए-एलान कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोपी पर 5,001 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही युवक की सजा के तहत उसका आधा सिर मुंडवा दिया गया, चेहरे पर कालिख पोती गई और गले में गमछा डालकर पूरे गांव में जुलूस निकालकर घुमाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई भविष्य में किसी भी युवक को महिलाओं के साथ इस तरह की हरकत करने से रोकने के लिए की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मूल रूप से सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है, लेकिन काफी समय से उसका परिवार औराई थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत में रह रहा है। युवक के पिता भुजा बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं।

यह भी पढ़ें: आज की राशिफल: काम, पैसा और रिश्तों में संतुलन – जानें हर राशि का भाग्यशाली रंग और अंक

डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अगर आरोप सत्य पाए जाते हैं तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह घटना स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लिए भी चुनौती बन गई है, क्योंकि पंचायत द्वारा दी गई सजा और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने कानून और सामाजिक रीति-रिवाजों के बीच संतुलन पर सवाल खड़ा कर दिया है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp