Join Us On WhatsApp

औरंगाबाद से दानापुर तक खुशी की लहर, UPSC में बेटियों ने बढ़ाया बिहार का मान

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में बिहार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया।

In UPSC, students have increased the honor of Bihar
औरंगाबाद से दानापुर तक खुशी की लहर, UPSC में बेटियों ने बढ़ाया बिहार का मान- फोटो : Darsh NEWS

औरंगाबाद/दानापुर: बिहार की दो बेटियों ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा से पूरे राज्य का नाम रौशन किया है। औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव ने इस परीक्षा में देशभर में 16वां स्थान हासिल कर प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया, जबकि दानापुर की प्रिया कुमारी ने 232वीं रैंक प्राप्त कर IPS सेवा के लिए अपनी राह बनाई।

मोनिका श्रीवास्तव औरंगाबाद के सत्येंद्रनगर निवासी हैं। उनके पिता बीके श्रीवास्तव जिला परिषद में सहायक अभियंता हैं, जबकि मां भारती श्रीवास्तव शिक्षिका हैं। मोनिका ने प्रारंभिक शिक्षा औरंगाबाद के सरस्वती शिशु मंदिर और डीएवी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की और IIT गुवाहाटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। कॉरपोरेट करियर छोड़कर प्रशासनिक सेवा की ओर बढ़ी मोनिका ने वर्ष 2024 में UPSC परीक्षा में पहली बार ही सफलता प्राप्त कर 455वीं रैंक हासिल की, और इस बार 16वां स्थान हासिल कर पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया।

यह भी पढ़ें: बिहार राजस्व विभाग का बड़ा आदेश: बिहार के अधिकारी-कर्मचारी अब नहीं कर सकते सोशल मीडिया पर नकारात्मक पोस्ट

दूसरी ओर, दानापुर के कुर्जी मोहम्मदपुर की बेटी प्रिया कुमारी ने पांचवे प्रयास में UPSC परीक्षा पास की और 232वीं रैंक हासिल की। प्रिया की प्रारंभिक पढ़ाई दानापुर से हुई और स्नातक की पढ़ाई पटना के विमेंस महिला कॉलेज से पूरी की। कड़ी मेहनत और परिवार के समर्थन से प्रिया ने अपने लक्ष्य को हासिल किया।

यह भी पढ़ें: निशांत कुमार 8 मार्च को जेडीयू में होंगे शामिल, बिहार में नए CM और मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय होने वाला!

दोनों युवतियों की इस उपलब्धि से उनके परिवार, समाज और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मोनिका और प्रिया की सफलता उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp