Join Us On WhatsApp

T20 विश्वकप में भारत तीसरी बार बना विश्व चैंपियन, न्यूज़ीलैंड की टीम को 96 रन से हराया...

T20 विश्वकप में भारत तीसरी बार बना विश्व चैंपियन, न्यूज़ीलैंड की टीम को 96 रन से हराया...

India won t20 World Cup
T20 विश्वकप में भारत तीसरी बार बना विश्व चैंपियन, न्यूज़ीलैंड की टीम को 96 रन से हराया...- फोटो : X

टी20 क्रिकेट विश्वकप में भारत की टीम ने इतिहास रच दिया और तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। मैच के शुरू होने के बाद से ही मैच एकतरफा भारत के पाले में रहा और अंत में भारत ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने 256 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड की टीम को दिया और निर्धारित ओवर से पहले ही पूरी टीम को ऑल आउट कर दिया। मैच से पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और भारतीय सलामी बल्लेबाज ने शानदार शुरुआत की। मैच के शुरुआत से ही भारत की टीम न्यूजीलैंड पर हावी रही और स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा आंकड़ा लगा दिया। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की टीम को शुरू से ही बांधे रखा और मात्र 159 रनों पर ऑल आउट कर दिया। 

बता दें कि टी20 क्रिकेट विश्वकप में भारत ने तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। पहली बार भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सबसे पहला विश्वकप 2007 में जीता था और उसके बाद दूसरी बार रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 में तथा लगातार दूसरी बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीसरी बार विश्वकप में जीत दर्ज की। 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp