Join Us On WhatsApp

पटना में गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने दिए अहम निर्देश!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का पटना साहिब, मालसलामी और कंगन घाट में जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

Inspection of preparations for the 359th Prakash Parv of Gur
पटना में गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने दिए अहम - फोटो : Darsh News

पटना सिटी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार के दिन गुरु गोविंद सिंह महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के मद्देनज़र की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि माइक्रो लेवल पर हर चीज़ पर नजर रखी जानी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने पटना साहिब में बनाए गए 'प्रकाश पुंज' का निरीक्षण किया। उन्होंने बहुउद्देशीय प्रकाश केंद्र और उद्यान परियोजना में प्रदर्शित सिख धर्म के आध्यात्मिक संदेशों, प्रदर्शनों और कलाओं को देखा। साथ ही, निर्माणाधीन वॉच टावर का भी निरीक्षण किया और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वॉच टावर तैयार होने के बाद श्रद्धालु प्रकाश पुंज को बेहतर तरीके से देख पाएंगे। टावर परिसर को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के साथ तालाब और बैठने-घूमने की सुविधाओं का भी प्रबंध किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: नालंदा में हाई-अलर्ट: 25 हजार के ईनामी अपराधी और साथियों को हथियारों के साथ दबोचा!

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मालसलामी स्थित नवनिर्मित ओपी साह सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। अंत में मुख्यमंत्री कंगन घाट पहुंचे और वहां टेंट सिटी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। यह कदम प्रकाश पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: पिता की हत्या में बेटा शामिल! पुलिस ने दो साल की साजिश को किया उजागर

पटना सिटी से मुकेश कुमार की रिपोर्ट।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp