Join Us On WhatsApp

JDU विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान, कहा- 'हत्या आम बात हो चुकी है, यह कभी नहीं रुकेगा'... पुलिस थेथर हो गई है, सीएम कहा...

JDU Vidhayak Gopal Mandal ka bada bayan, kaha- 'Hatyaa aam b

Bhagalpur : भागलपुर में JDU विधायक गोपाल मंडल ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। राजधानी पटना में कारोबारी गोपाल खेमका मर्डर केस पर कहा कि, हत्या अब आम बात हो चुकी है। यह कभी नही रूकेगा। भाई ही भाई की हत्या कर देता है। पुलिस अपना काम कर रही है। कानून भी अपना काम कर रहा है। सरकार क्या करेगी नीतीश कुमार कहा कहा जाएंगे। इससे इनकार नहीं कर सकते है कि पुलिस विभाग में लचर व्यवस्था है। बिहार को 10 साल तक सीएम नीतीश कुमार ने अच्छे से चलाया। पुलिस भी अच्छे से काम करती थी। उनलोगों में डर था कि काम अगर ठीक से नही करेंगे तो संस्पेड या ट्रांसफर कर देंगे। अब पुलिस का मन बढ गया है वह थेथर हो गई है।


आपको बता दें कि उन्होंने ये भी कहा कि, पहले IAS अफसर पलायन कर जाते थे। हम सरकार के खिलाफ नहीं व्यवस्था के खिलाफ बोलते है। मुख्यमंत्री से मिलकर कानून व्यवस्था पर बात करेंगे। विपक्ष के कहने से कुछ नहीं होगा। बिहार में 2005 से पहले और आज की स्थिति में बहुत फर्क है। उस समय आईएएस अफसर तक पलायन कर जाते थे। IAS की पत्नियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता था। कारोबारी शहर छोड़ना चाहते थे अब बिहार मे वैसी स्थिति नहीं है। नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद बहुत कुछ बदला है।



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp