Join Us On WhatsApp

CM नीतीश के राज्यसभा जाने की खबरों से खुश नहीं हैं पार्टी के कार्यकर्ता, कहा 'सड़क पर उतरेगा जनसैलाब...'

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज है। एक तरफ BJP ने दो सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की तो तीसरी सीट पर उपेंद्र कुशवाहा के नाम की घोषणा कर दी वहीं दो सीटों पर जदयू में अभी मंथन चल...

JDU karykrtao me akrosh
CM नीतीश के राज्यसभा जाने की खबरों से खुश नहीं हैं पार्टी के कार्यकर्ता, कहा 'सड़क पर उतरेगा जनसैलाब- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों से जदयू के कार्यकर्ता नाराज दिखाई दे रहे हैं। सीएम आवास और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मंथन के बीच कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया। कार्यकर्ता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों से नाराज दिखाई दे रहे हैं और राज्य भर में विरोध प्रदर्शन की बात कर रहे हैं। सीएम आवास के बाहर जुटे जदयू कार्यकर्ताओं से जब हमारे सहयोगी मनीष ने बात करने की कोशिश की तो साफ नाराजगी जाहिर की और कहा कि हम ही नहीं बिहार की जनता चाहती है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहे। यहां बात किसी पार्टी की नहीं है बल्कि चुनाव में गठबंधन के चेहरा रहे नीतीश कुमार को लोगों ने जनादेश दिया है और हम उन्हें ही सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं।

जदयू कार्यकर्ताओं ने सीएम और संजय झा के आवास पर राज्यसभा उम्मीदवार के चयन के लिए जारी बैठक को लेकर कहा कि पार्टी के नेताओं की तरफ से आधिकारिक पुष्टि का हमलोग इंतजार कर रहे हैं। अगर शीर्ष नेताओं ने बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया तो फिर बिहार की जनता सड़कों पर उतर आएगी और इस फैसले का विरोध करेगी। बिहार की जनता ने जिसे जनादेश दिया है वह ही हमारा मुख्यमंत्री रहेगा और बिहार के विकास को गति देगा। इस दौरान भाजपा के नेता को बतौर मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करने के सवाल पर कार्यकर्ताओ ने कहा कि यह किसी बात किसी भी पार्टी की नहीं है बल्कि बात हमारे नेता की है। वह सर्वमान्य हैं और अगला पांच वर्ष वही बिहार के मुख्यमंत्री रहेगें।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp