Join Us On WhatsApp
BISTRO57

झारखंड में दोनों चरणों के चुनाव हुए समाप्त, झामुमो ने दो तिहाई बहुमत का किया दावा तो भाजपा भी कर रही है सरकार बनाने की पेशकश....

JMM & BJP on Jharkhand Exit Poll

रांची : झारखंड में दोनों चरणों का मतदान हुआ समाप्त। मतदान समाप्ति के साथ ही एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। चार एग्जिट पोल के नतीजों में से 3 में साफतौर पर बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को मतदान हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान किया गया था। 

 विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को घोषित होंगे। पहले चरण के चुनाव में 66.65% मतदान दर्ज हुआ था तो वही दूसरे चरण 68.45 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव परिणाम के घोषित होने से पहले एग्जिट पोल की रिपोर्ट सामने आई। अब राजनीतिक पार्टियों भी अपने-अपने दावे पेश करते नजर आ रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इंडिया गठबंधन को दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करने को बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में 81 विधानसभा अंतर्गत 24 जिला में 11 जिला में भाजपा का खाता तक नहीं खुलेगा। बाकी बचे 13 जिलों में एनडीए गठबंधन के साथ कड़ा संघर्ष रहेगा। 

झारखंड में हुए दोनों चरणों के चुनाव में शहरी मतदाताओं के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में मतदान ज्यादा हुआ। इसे लेकर सुप्रियो भट्टाचार्य ने ग्रामीण मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के लोगों की अपेक्षा ज्यादा रहती है लेकिन जब वोट देने की बारी आती है तो अपना कर्तव्य कहां छोड़ जाते हैं यह समझ से परे है।


झामुमो के दावों के बाद भला बीजेपी कहां चुप रहती, झारखंड में भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। संसाधनों का उपयोग करके समृद्ध विकसित, सशक्त और घुसपैठिया मुक्त राज्य बनेगा झारखंड। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता और यहां के कार्यकर्ताओं का हमें अद्भुत प्यार और स्नेह मिला है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp