Join Us On WhatsApp
BISTRO57

जमानत पर जेल से बाहर उम्मीदवार को समर्थन देना भाजपा पर सवाल खड़े करता है: सुप्रियो भट्टाचार्य

JMM on BJP campaign

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड आगमन है, जहां उनका विधानसभा क्षेत्रों में संबोधन है। गृह मंत्रालय के अलावा उनके पास सहकारिता मंत्रालय भी है। उन्होंने कहा कि जिस तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में वे NDA के उम्मीदवार को संबोधित कर रहे थे, उस पर NIA ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

भट्टाचार्य सोमवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि रमेश सिंह मुंडा की हत्या माओवादियों ने की थी और NIA ने ही जांच की थी। बाद में तमाड़ के पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर हैं। ऐसे उम्मीदवार को समर्थन देना भाजपा पर सवाल खड़े करता है।

भट्टाचार्य ने कहा कि मैच फिक्सिंग के मामले में गृह मंत्री वहां थे। राजा पीटर पर एक मंत्री की हत्या का आरोप है। उन्होंने कहा कि ATC क्लीयरेंस के नाम पर हमारे स्टार प्रचारकों को बंधक बना लिया जा रहा है। साथ ही कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री का रोड शो हुआ, जिसके कारण पूरी रांची सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक अरेस्ट रही। आखिर यहां इस चुनाव में क्या हो रहा है। पूरा मंत्रिमंडल अपने विभाग के दोषियों के पक्ष में खड़ा है।

भट्टाचार्य के मुताबिक, अमित शाह ने कहा कि चंपाई सोरेन का अपमान हुआ। मैंने हमेशा गुरुजी शिबू सोरेन को चंपाई बाबू और हेमंत और कल्पना को चाचा जी कहते हुए सुना है। कोल्हान इसका बदला लेगा और 2019 का परिणाम दोहरायेगा। सभी असामाजिक तत्व गृह मंत्री के साथ घूम रहे हैं। चुनाव आयोग भाजपा की हरकतों पर चुप बैठा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। यह 11 साल बाद उन्हें एहसास हुआ कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई एक साथ रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। आदिवासी और मूलवासी एक साथ रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम पहले चरण की 43 में से 38 सीटें जीतेंगे और यदि भाजपा अपना रवैया नहीं सुधार पाई तो वह दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाएगी।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp