Join Us On WhatsApp
BISTRO57

जेपी नड्डा ने विश्रामपुर की चुनावी सभा में हेमंत सरकार पर बोला हमला..

JP Nadda attacked the Hemant government in the election rall

Palamu :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड संस्कृति व समर्पण की भूमि है। यहां के वीरों ने संस्कृति व सम्मान के लिए अपना बलिदान दिया है। इतिहास गवाह है कि इस धरती ने अन्याय के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ी है। आगे भी यह धरती इतिहास रचेगी। निकम्मी हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। घोटालेबाज हेमंत सरकार को हटाकर डबल इंजन की सरकार बनाएं इसके देश के साथ झारखंड को भी विकसित किया जा सके। 


जे पी नड्डा शनिवार को बिश्रामपुर में भाजपा की आयोजित विजय संकल्प सभा में बोल रहे थे।‌उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूद बेल पर हैं। उनके कुछ मंत्री जेल में हैं। सरकार ने वोट की खातिर बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण दी है। भाजपा की सरकार बनते ही उन्हें चुन- चुनकर खदेड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी की सरकार विकसित भारत के सपने को पूरा कर रही है। देश के सभी लोगों को विकास से सीधा जोड़ रही है। भाजपा झारखंड के लोगों को विकास से जोड़ना चाहती है। इसके लिए सभी को कमल के निशान पर बटन दबाना होगा। आपका सही जगह बटन दबा तो राज्य का विकास होगा। गलत जगह बटन दबा तो विनाश होगा।


नड्डा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने बिश्रामपुर में 123 करोड़ की लागत से पेयजलापूर्ति योजना स्वीकृत की थी लेकिन हेमंत सरकार ने पांच साल तक उसे रोक कर रखा। सिर्फ इसलिए कि इस योजना का नाम अटल जी के नाम पर था। मोदी सरकार ने भारत की छवि विश्व में बदली है। हर देश के शासनाध्यक्ष व राष्ट्रध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बोलते हैं। विश्व में शांति स्थापना के लिए लोग मोदी से अपील करते हैं।‌ भारत की बदलती तस्वीर देशवासियों को गर्वान्वित करती है।‌ कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हो गए हैं। दस करोड़ से ज्यादा बहनों को गैस सिलेंडर देकर धुंआ से मुक्ति दिलाया। ग्यारह हजार करोड़ लोगों को शौचालय दिया।‌ प्रधानमंत्री मोदी को झारखंड से ज्यादा लगाव है इसलिए उन्होंने लगभग सभी कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत झारखंड से की है। उन्होंने भाजपा प्रत्यासी निवर्तमान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी की तारीफ करते हुए उनके लिए मतदान करने का अपील की। मौके पर रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि जिस समय दबंग नेताओं का बोलबाला था। उनके डर से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता था। उस समय यहां की जनता ने उनके जैसे अदना व्यक्ति को जीताकर विधानसभा भेजा। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। 


 पलामू से विनोद की रिपोर्ट

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp