Join Us On WhatsApp
BISTRO57

जन सुराज ने घोषित किए राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के नाम

Jansuraj on chunav

आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर जनसुरज पार्टी अपनी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है पहले कोर कमेटी का गठन किया और अब पार्टी के कई पदों पर मनोनीत किए गए पार्टी के नेताओं का लिस्ट जारी किया है बिहार जनसुरज पार्टी के उपाध्यक्ष से लेकर विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी को बड़ी जिम्मेवारी दी गई है इस बात की जानकारी जनसुरज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पटना में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर दिया ।जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जन सुराज पार्टी के संगठन विस्तार की और प्रदेश पदाधिकारियों की सूची भी जारी की। साथ ही उन्होंने आने वाले महीनों में पार्टी संगठन को कैसे मजबूत किया जाएगा इसकी भी जानकारी दी। अध्यक्ष मनोज भारती ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए सुभद्रा सहनी को महिला अध्यक्ष, वीरेंद्र राय को किसान अध्यक्ष, आनंद मिश्रा को युवा अध्यक्ष और अरविंद सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही 10 प्रदेश उपाध्यक्ष, 10 प्रदेश महासचिव, 5 प्रदेश सचिव के नामों की भी घोषणा की गई।



bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp