Join Us On WhatsApp

जेडीयू नेताओ ने मनायी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरीचरण सिंह की जयंती

Jdu on jyanti

सोमवार को जद(यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। उक्त मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव मंत्री अशोक चैधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री जयंत राज, विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधानपार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष रवीन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, वरीय नेता प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी, पूर्व विधायक हेमनारायण शाह ने चौधरी चरण सिंह की तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। जद(यू0) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में कार्यकम सम्पन्न हुआ। इस दौरान उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान के हितों एवं उनके वाजिब अधिकारों के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। गांव, गरीब और किसान के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के पदचिह्नों पर चलते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार किसानों की आर्थिक प्रगति के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। वर्ष 2008-12 का कृषि रोड मैप बजट 7 हजार 62 करोड़ का था। वहीं, 2023-28 का चैथा कृषि रोडमैप 1 लाख 62 हजार करोड़ का हो चुका है। यह परिवर्तन किसानों के प्रति नीतीश सरकार की ईमानदार सोच को दर्शाता है। उक्त मौके पर प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 निहोरा प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव नन्दकिशोर कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, प्रदेश महासचिव  किरण रंजन, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल एवं अन्य नेतागण मौजूद रहे।



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp