Join Us On WhatsApp
BISTRO57

राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा प्रकाश कुशवाहा ने राजद छोड़ जद(यू0) की ली सदस्यता

Jdu on rjd

 जद(यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित मिलन समारोह में ‘अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासभा’ के जिलाध्यक्ष सह भागलपुर मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार राय एवं राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्य बाल संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य शोभा प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई साथियों एवं बड़ी संख्या में भागलपुर के त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जनता दल (यू0) का दामन थामा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

   उक्त मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह विधानपार्षद भगवान सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्याम रजक, राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, विधानपरिषद सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक ललित नारायण मंडल, भागलपुर के जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी, प्रमंडल प्रभारी प्रह्लाद सरकार, प्रदेश सचिव संजय राम मौजूद रहें।

   इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की करिश्माई व्यक्तित्व, कुशल नीतियों एवं न्याय के साथ विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है कि समाज के तमाम वर्गों का रुझान निरंतर जद(यू0) की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों से आए कई वरिष्ठ साथीगण एवं त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधिगण एकजुट होकर नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत बनाएंगे और समाजिक न्याय की धारा को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति कार्यकर्ताओं का उत्साह और विश्वास उमड़ कर सामने आ रहा है, यह दर्शाता है कि 2025 में 225 और फिर से नीतीश का संकल्प निश्चित सकारा होगा।

   राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद में माई-बहिन योजना बहुत पहले से लागू है, माँ हैं विधानपार्षद और बहन बन गई हैं सांसद। असल में लालू परिवार की सोच सिर्फ परिवार तक ही सीमित हैं, वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका समूहों से जोड़कर 1 करोड़ 31 लाख से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। साथ ही उन्होंने नए साथियों से एनडीए को मजबूत बनाने की अपील की।

   राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जनता दल (यू0) सिद्धांतों पर आधारित राजनीतिक दल है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि व्यवहारिक समाजवाद के जन्मदाता नीतीश कुमार हैं, समाज के हर शोषित और वंचित वर्गों तक उन्होंने विकास की किरणें पहुंचाई है। बिहार में विकास की शुरुआत वर्ष 2005 से हुई, उससे पहले यहां के क्या हालात थे यह किसी से छिपा हुआ नहीं है।

   इस मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता महेश्वर सिंह, मुखिया शिवकुमार दास उर्फ कंचन, जिला परिषद सदस्य शिव कुमार, पूर्व जिला परिषद बिरु मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि अजय मंडल, उपप्रमुख मोतीलाल, रीना वर्मा, नगर निगम की वार्ड पार्षद कुमारी कल्पना, नवल सिंह, शत्रुध्न मंडल, पंचायत समिति सदस्य मो0 दानिश, श्री नूर हसन, मो0 अहद एवं मो0 रफि आलम रहें।




                    

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp