Join Us On WhatsApp

kaimur News : आकाशीय बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत, हादसे से इलाके में मचा कोहराम...

दनियालपुर कुरुई गांव में खेत सोहनी कर रही महिलाओं पर मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली जिसके चपेट में आने तीन महिलाओ की मौके पर मौत हो गई। जबकि, चार गंभीर रूप से झूलसे इस हादसे की जानकारी होते ही इलाके में कोहराम मच गया।

Kaimur News: Akaashiya bijli girne se 3 mahilaon ki maut, ha
आकाशीय बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत- फोटो : Darsh News

kaimur : बड़ी खबर कैमूर से है जहां जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरुई गांव में खेत सोहनी कर रही महिलाओं पर मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली जिसके चपेट में आने तीन महिलाओ की मौके पर मौत हो गई। जबकि, चार गंभीर रूप से झूलसे इस हादसे की जानकारी होते ही इलाके में कोहराम मच गया। जहां ग्रामीणों की मदद से सभी को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने तीन महिलाओं को मृतक घोषित कर दिया, बाकी सभी झुलसे लोगों का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।


मृतक की पहचान कुमारी देवी पति मनोज राम प्रेमशिला देवी पति मदन राम मांग्री देवी पति अशोक राम के रूप में हुई है। झुलसे हुए लोगों की पहचान, मीरा देवी पति रोहित राम जानकी देवी पति हरिश्चंद्र कुंती देवी पति राम गीता देवी पति मदन राम सभी लोग मोहनिया थाना क्षेत्र के कुरई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।


सूचना पाकर मौके पर पहुंची मोहनिया जिला पार्षद गीता पासी ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज सुबह से ही बारिश जैसे ही शुरू हुआ वैसे ही आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए है जिनका इलाज मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है।


'मैं सरकार से मांग करती हूं कि तत्काल आपदा का राशि पीड़ित परिवार को मुआवजा के रूप में मिले' 


वहीं, मोहनिया थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हुई है चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेकर भभुआ पोस्टमार्टम हेतु के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची अंचलाधिकारी पुष्प लता ने जानकारी देते हुए बताया कि, तीन महिला की मौत हुई है, जिसमें चार से पांच लोग झुलस गए हैं। 




कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट



ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े :  

Gaya Ji : फल्गु नदी में मिला युवती का शव : गया के रबर डैम से बरामद, पुलिस पहचान में जुटी...https://darsh.news/news/Gaya-Ji-Phalgu-nadi-mein-mila-yuvati-ka-shav-Gaya-ke-rubber-dam-se-baramad-police-pehchaan-mein-juti-792083

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp