Join Us On WhatsApp

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का बयान, राहुल गांधी और इंडिया एलायंस पर साधा निशाना...

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया एलायंस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को मानसिक संतुलन खोने वाला नेता बताते हुए उनकी 17 अगस्त को प्रस्तावित मताधिकार यात्रा को भी आड़े हाथों लिया।

Kendriya Mantri Satish Chandra Dubey ka bayan, Rahul Gandhi
राहुल गांधी और इंडिया एलायंस पर साधा निशाना- फोटो : Darsh News

Jehanabad : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे का बयान, राहुल गांधी और इंडिया एलायंस पर साधा निशाना 22 अगस्त को गयाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों को न्योता देने शनिवार को जहानाबाद पहुंचे। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया एलायंस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को मानसिक संतुलन खोने वाला नेता बताते हुए उनकी 17 अगस्त को प्रस्तावित मताधिकार यात्रा को भी आड़े हाथों लिया। साथ ही, बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सही ठहराते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी द्वारा लाए गए घुसपैठियों को बाहर करने के लिए ही यह अभियान चलाया जा रहा है।

आगामी 22 अगस्त को गयाजी में होने वाले पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। चाहे कृषि का क्षेत्र हो, आर्थिक सुधार हों या सामरिक मजबूती, हर क्षेत्र में बेहतर कार्य और रणनीति बनी है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भी इसी विजनरी नेतृत्व का परिणाम है। राजद पर भी हमला बोलते हुए दुबे ने कहा कि राजद की राजनीति केवल नकारात्मक टिप्पणी और कार्यों तक सीमित है। उनके पास न कोई विकास का एजेंडा है और न ही कोई स्पष्ट विजन।


 


ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Lalu-Yadav-Launda-dance-se-Lalu-Yadav-ka-swagat-dekhne-walon-ki-lagi-hord-220061

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp