Join Us On WhatsApp

भारत की राह मुश्किल! टी-20 फाइनल में ये कीवी खिलाड़ी बन सकते हैं बड़ा खतरा

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होगा। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है। कीवी टीम के कुछ खिलाड़ी भारत के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

Kiwi Players Could Be a Big Threat
भारत की राह मुश्किल! टी-20 फाइनल में ये कीवी खिलाड़ी बन सकते हैं बड़ा खतरा- फोटो : Darsh News

आज टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में मजबूत नजर आई है, लेकिन न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ियों ने अपनी जबरदस्त फॉर्म से सभी को हैरान कर दिया है। सबसे पहले फिन एलन की बात करें, जिन्होंने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद शतक जड़ा। इस शतक के दौरान उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए। टूर्नामेंट में उनके कुल 289 रन और 200 से ऊपर का स्ट्राइक रेट न्यूजीलैंड के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म पर सस्पेंस, प्लेइंग इलेवन का फैसला आज!

ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 128 रन बनाने के साथ-साथ 11 विकेट झटके हैं। श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेकर मैच जिताने वाले रवींद्र की स्पिन गेंदबाजी भारतीय मिडिल ओवर्स में खासी मुश्किलें खड़ी कर सकती है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी शानदार फॉर्म दिखाई है। उन्होंने 6.33 की किफायती इकोनॉमी से रन दिए और जरूरत पड़ने पर महत्वपूर्ण पारियां भी खेली। उनकी कप्तानी में कीवी टीम रणनीतिक रूप से मजबूत नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: भारत की राह मुश्किल! टी-20 फाइनल में ये कीवी खिलाड़ी बन सकते हैं बड़ा खतरा

तेज़ गेंदबाज मैट हेनरी ने 8 मैचों में 9 विकेट लिए हैं और शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं। उनकी स्विंग और लाइन-लेन्थ काफी खतरनाक साबित हो सकती है। टिम साइफर्ट ने इस टूर्नामेंट में 274 रन बनाकर टीम को मजबूती दी है। उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं और फिन एलन के साथ मिलकर सेमीफाइनल में शानदार ओपनिंग साझेदारी की थी। इस फाइनल में भारत को इन पांच खिलाड़ियों के अलावा ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल से भी सतर्क रहना होगा। मुकाबला रोमांचक होने की पूरी संभावना है और क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी रहेंगी।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp