पटना: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल गुरुवार को बिहार दौरा पर पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई योजना पर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बीरपुर बैराज एवं कोसी मैची अंतर्राज्यीय लिंक परियोजना का हवाई सर्वेक्षण किया। बीरपुर हवाई अड्डा से उड़ान भरने के बाद उन्होंने पश्चिमी कोसी नहर परियोजना एवं बागमती तटबंध का भी हवाई निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री ने बिहार के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
यह भी पढ़ें - ढोल बजाते हुए AIMIM प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे राबड़ी आवास, लगाये नारे 'दरवाजा खोल नहीं तो...'
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन का साक्षी बिहार बन रहा है। मोदी जी ने बिहार के लिए विशेष पैकेज के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लिए बजट में आवंटन किया है। भारत सरकार ने बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए 11500 करोड़ रूपये के विशेष पैकेज दिया है जिससे न सिर्फ बिहार में बाढ़ नियंत्रण का काम होगा बल्कि इससे स्थानीय किसानों को सिंचाई की सुविधा भी मिलेंगी। इस परियोजना से पूरे क्षेत्र के लाखों लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को परियोजना की गति और प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ ही जल संसाधन विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे
यह भी पढ़ें - बिहार विधानसभा चुनाव से पहले BSP में दिख रहा अंतरकलह, राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के कार्यक्रम में...