Patna : राजद सुप्रीमो लालू यादव ( Lalu Yadav ) की शनिवार को एक बार फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी हुई है। लालू यादव 13वीं बार RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वहीं लालू यादव को पार्टी के नेताओं ने प्रमाण पत्र और पुष्प गुच्छ देकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक 5 जुलाई को पटना के बापू सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे ने किया। इसके साथ ही, राजद का 29वां स्थापना दिवस भी है। इस मौके पर राजद के लिए आज यानि 5 जुलाई अहम दिन भी है। राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद के लिए आज के कार्यक्रम अहम है। वहीं RJD सूत्रों की मुताबिक आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
आपको बता दें कि, लालू यादव 1997 में जनता दल से अलग होकर RJD का गठन किया था। वहीं तभी से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं। बता दें कि, बीते 28 वर्षों में उन्होंने पार्टी को कई उतार-चढ़ाव से निकालते हुए राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से खड़ा रखने का काम किया है।