Join Us On WhatsApp
BISTRO57

CM नीतीश की यात्रा पर लालू के बयान का चौतरफ़ा विरोध,मंत्री लेशी सिंह ने साधा निशाना..

Lalu's statement on CM Nitish's visit opposed from all sides

Purnia -राजद सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर की गई टिप्पणी को लेकर सत्ताधारी नेता लगातार हमलावर हैं.

 पूर्णिया पहुंची बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि लालू यादव हमेशा महिलाओं को अपमानित व लज्जित करते रहते हैं | महिलाओं को अपमानित करने का लालू यादव के संस्कार व  राजद पार्टी का पुराना नाता रहा है |  लालू यादव के बयान से राजद का महिला विरोधी असली संस्कार व चेहरा  उजागर हुआ है  |

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले प्रदेश की महिलाएं लालू यादव  के जंगलराज की भुक्तभोगी रहीं हैं। उनके शासन में महिलाओं की क्या स्थिति थी, वह किसी से छिपी नहीं है। उस समय महिलाओं और बेटियों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल था। 

    लेशी सिंह ने कहा कि लालू यादव और उनकी पार्टी राजद  हमेशा से महिला विरोधी कार्यों में संलिप्त रही  है । आज उनको इस बात से दर्द हो रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के नेतृत्व में बिहार की आधी आबादी सशक्त हो रही है। वो खुलकर उनसे व उनकी पार्टी से 'लालू जी के जंगलराज' पर सवाल पूछ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नौकरी में 35% और पंचायती तथा नगर निकाय चुनाव में 50% आरक्षण देकर महिलाओं को संबल प्रदान किया है। बिहार की महिलाएं स्वरोजगार से लेकर विभिन्न उच्च पदों पर बिहार का नाम रोशन कर रही हैं।  बिहार की महिलाओं का विकास देख, उन्हे आँख सेंकने की वस्तु समझने वाले लोगों की तड़प और उनका दर्द समझा जा सकता है । 

उन्होंने कहा कि यह बात स्वाभाविक है कि लालू यादव और उनके पार्टी के लोगों को तकलीफ होना ही है। महिला विरोधी लालू यादव के घटिया बयान की मैं कड़ी शब्दों में निंदा करती हूं.

 पूर्णिया से रोहित की रिपोर्ट

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp