Darbhanga - झारखंड में मइया सम्मान योजना और महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना से चुनाव में मिले अपार बहुमत को अब राजनीतिक दल के नेता हर राज्य में लागू करने की योजना बना रहे हैं.
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने यात्रा में इस तरह की कई योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं. यात्रा की शुरुआत में उन्होंने 2025 मैं सरकार बनने पर 200 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था और अब हुए हर महिलाओं के लिए माई-बहिन मान योजना शुरू करने का वादा कर रहे हैं.
कार्यकर्ता संवाद योजना के तहत बिहार के दरभंगा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दरभंगा में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर “माई-बहिन मान योजना” के तहत महिलाओं के उत्थान के लिए प्रति माह 25 सौ रुपया मिलेंगे। वही उन्होंने कहा कि "माई-बहिन मान योजना” के तहत जो महंगाई के कारण जो गरीब महिलाये अपनी पसंद का खाना- कपड़ा नही पहन पा रही है। अपने बच्चों का इलाज नही करा पा रही है। उनके लिए इस योजना के तहत सीधे उनके खाते में 25 सौ रुपया हमलोगों की सरकार बनते ही एक महीने के भीतर देने का काम करेगी।
वहीं तेजस्वी ने बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पूरे बिहार में अफसर शाही सर चढ़कर बोल रहा है। यहां के अफसर नौजवानों पर हाथ पैर जूता लाठी सब चल रहा है। इसका हम लोगों ने कड़ा विरोध किया है। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री कहां गायब हैं, कुछ पता नहीं है। अपनी यात्रा पर इतना खर्च कर रहे हैं जो आज तक बिहार के किसी मुख्यमंत्री ने खर्च नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा में 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख खर्च करने जा रहे हैं।
वही तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के नवनिर्माण की नींव महिलाओं की समृद्धि के बिना अधूरी है। हमारा मानना है कि जब महिलाओं को नकद हस्तांतरण मिलता है तो वे अपने परिवार की भलाई में अधिक पैसा निवेश करती हैं, जैसे पूरे परिवार के लिए पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवा, और बच्चों की शिक्षा। महिलाओं को सीधे लक्षित करके, हमारा ये कार्यक्रम घरेलू और सामुदायिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करता है। इन नकद हस्तांतरणों का गुणक प्रभाव महत्वपूर्ण है। महिलाओं की बेहतर आर्थिक स्थिति पूरे परिवार और समुदाय के लिए लाभदायक हैं।
दरभंगा से तुलसी झा की रिपोर्ट